प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पहले हमला, फिर ट्रंप का दावा..

पहले हमला, फिर ट्रंप का दावा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया, पूरा घटनाक्रम

US Attack On Venezuela : वेनेजुएला की राजधानी काराकास में अमेरिका ने शनिवार को हवाई हमले किए. हमले के बाद ट्रंप ने शनिवार को दावा किया है कि..

पहले हमला फिर ट्रंप का दावा वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया पूरा घटनाक्रम

ट्रंप का दावा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया |

US Attack On Venezuela : वेनेजुएला की राजधानी काराकास में अमेरिका ने शनिवार को हवाई हमले किए. हमले के बाद ट्रंप ने शनिवार को दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है.

निकोलस मादुरो की सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने इसे सैन्य आक्रामकता बताया. कई स्थानों पर बम धमाके हुए. इसमें फोर्ट ट्यूना - काराकस का मेन मिलिट्री बेस, ला कार्लोटा - काराकस का मेन एयरबेस, एल वोल्कान - मेन रडार स्टेशन, ला गुएरा पोर्ट - वेनेजुएला का प्रमुख बंदरगाह, इगुएरोटे एयरपोर्ट - मिरांडा राज्य का हवाई अड्डा शामिल है.

height=925

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर सफल हमला किया है. मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है. यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से चलाया गया. विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी. आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! 

'डराने और धमकाने का प्रयास'

ट्रंप के दावे से पहले मादुरो सरकार ने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहा है. ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. अमेरिका की तरफ से इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली गई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कम ऊंचाई पर उड़ते विमान देखे गए. इन विमानों ने काराकास में बम गिराए. 

धमाका इतना जोरदार था कि इमारतें हिल गईं. धमाके बाद आसमान में धुएं का गुबार देखा गया. दक्षिणी इलाके में एक बड़ा सैन्य अड्डा है. इसको टारगेट किया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम सात धमाके सुनाई दिए. स्थानीय लोग घरों से बाहर आ गए. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/usa-parliamentarian-write-umar-khalid/103379

Related to this topic: