प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारतीय पायलट ने बचाई फ्लाईदुबई फ्लाइट

फ्लाईदुबई विमान हादसे की बड़ी साजिश नाकाम: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, भारतीय पायलट ने बचाई जान

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट विवाद के बाद सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान को क्रैश करने की साजिश को नाकाम कर दिया।

फ्लाईदुबई विमान हादसे की बड़ी साजिश नाकाम सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग भारतीय पायलट ने बचाई जान

Airline captain Smit Machchhar |

तेल अवीव (इजराइल)। इजराइल के 'i24 न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) में कॉकपिट के भीतर हुए विवाद के दौरान चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल होने वाला पायलट एक भारतीय नागरिक है। इस घटना के बाद विमान को सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) करनी पड़ी।

भारतीय पायलट की सूझबूझ: टला बड़ा विमान हादसा

दोनों पायलटों के बीच हुई तीखी झड़प और आपसी गतिरोध के कारण विमान का मार्ग बदलना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नागरिक और कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त (Crash) करने की कथित कोशिश को विफल करने के लिए इस विवाद में हस्तक्षेप किया था। 'i24 न्यूज' के संवाददाता एरियल ओसेरान के अनुसार, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार दुबई में रहते हैं।

इज़राइल के चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इज़राइली अधिकारी ने बताया कि एक "बड़ी दुर्घटना" टल गई, जब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को कॉकपिट में झगड़े के बीच सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

पीएम नेतन्याहू बोले- 'अत्यंत गंभीर सुरक्षा घटना'

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में इस पूरी घटना को "सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला" करार दिया है। 'द टाइम्स ऑफ इज़राइल' की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि शुरुआती साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि फ्लाईदुबई के एक पायलट ने अपने ही सह-पायलट पर चाकू से हमला किया था, जिसका उद्देश्य विमान को क्रैश करना था।

तेल अवीव जाने वाली उस उड़ान का जिक्र करते हुए जिसे तबुक डायवर्ट करना पड़ा था, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि एक इज़राइली यात्री—जिससे उन्होंने खुद बातचीत की—और क्रू के एक अन्य सदस्य ने सूझबूझ दिखाते हुए पायलट को तब दबोच लिया, जब वह विमान के सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि चालक दल का एक अन्य सदस्य कॉकपिट में दाखिल हुआ और विमान को नियंत्रित करते हुए उसे स्थिर करने में सफल रहा। पीएम नेतन्याहू ने यह भी जानकारी दी कि सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारी इस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। नेतन्याहू ने उन सभी "हीरो को सलाम" किया जिन्होंने यात्रियों की बहुमूल्य जान बचाई। इस बीच, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शमुएल बेन एज़रा और सैन्य सचिव मेजर जनरल गाइ मार्किज़ेनो के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की।

इसे जिहादी आतंकवादी हमला बताया: इज़राइली रक्षा मंत्री

इस बीच, 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार, इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने इस घटना को कड़े शब्दों में निंदनीय बताते हुए कहा कि यह "जिहादी आतंकवादी हमले की एक कोशिश थी, जिसे कुछ इज़राइली यात्रियों की अद्भुत बहादुरी और साहस के बल पर ही नाकाम किया जा सका।" रक्षा मंत्री ने आगे कहा, "आतंकवादी का एकमात्र उद्देश्य विमान में सवार सभी लोगों के साथ प्लेन को क्रैश करना था।"
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील और SRIA कानून पर पीएम मोदी-ट्रंप की अहम बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा पर भारत का कड़ा रुख

Related to this topic: