प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल सजा

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को पांच साल की सजा

सियोल। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को शुक्रवार को सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पांच साल की जेल की सजा सुनाई है।

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को पांच साल की सजा

Seoul Central District Court |

न्यायाधीश ने अपराधों को “बहुत गंभीर” करार दिया

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को शुक्रवार को सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला दिसंबर 2024 में उनके द्वारा अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने के विवादित कदम से जुड़ा है।

हिरासत रोकने और आदेश न मानने का आरोप

कोर्ट ने पाया कि यून ने जनवरी 2025 में जांचकर्ताओं को हिरासत में लेने से रोकने का प्रयास किया था। इसके अलावा उन्होंने कैबिनेट सदस्यों की सलाह को अनदेखा किया। मार्शल लॉ हटाए जाने के बाद यून द्वारा एक संशोधित मार्शल लॉ घोषणा तैयार की गई, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। इस पर भी अदालत ने गंभीर टिप्पणी की।

सैन्य फोन से रिकॉर्ड हटाने का आरोप

यून पर यह भी आरोप था कि उन्होंने सुरक्षित सैन्य फोन से रिकॉर्ड हटाने का आदेश दिया। हालांकि, प्रेस स्टेटमेंट्स और कुछ कैबिनेट सदस्यों के अधिकारों से जुड़े मामलों में उन्हें बरी कर दिया गया। सुनवाई के दौरान यून स्वयं कोर्ट में मौजूद थे और कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया गया। न्यायधीश बेक डे-ह्यून ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपने कृत्यों पर कोई पछतावा नहीं दिखाया

अपराधों को बताया गया “बहुत गंभीर”

न्यायधीश ने अपराधों को “बहुत गंभीर” करार देते हुए उच्च पदस्थ अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार जांच कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के तहत कार्रवाई को सही ठहराया। विशेष अभियोजकों ने यून के लिए 10 साल की सजा की मांग की थी। उनका आरोप था कि यून ने राज्य संस्थाओं का निजीकरण कर अपने कार्यों को छिपाने और सही ठहराने की कोशिश की।

विद्रोह मामले में अलग ट्रायल

इस फैसले के बाद, अगले महीने एक अलग ट्रायल में यून पर मार्शल लॉ लागू करने के दौरान विद्रोह का नेतृत्व करने का मामला भी सुना जाएगा। योनहाप न्यूज के अनुसार, इस मामले में फैसला 19 फरवरी 2026 को आने की संभावना है।

यून के ट्रायल का तीसरा मौका

यून कुल आठ अलग-अलग मुकदमों का सामना कर रहे हैं, जिनमें उनकी पत्नी से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और 2023 में एक मरीन की मौत से जुड़े मामले भी शामिल हैं। यह दक्षिण कोरिया में किसी पूर्व राष्ट्रपति के ट्रायल का तीसरा मौका है, जब सुनवाई का लाइव प्रसारण किया गया। इससे पहले 2018 में पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून-ह्यून और ली म्योंग-बक की सुनवाई भी लाइव हुई थी।

यह भी पढ़े: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक का घर जलाया

https://www.primenewsnetwork.in/india/hindu-teacher-home-burnt-in-bangladesh/105108

Related to this topic: