पलाऊ। नेशनल कम्युनिकेशंस कॉरपोरेशन ने घोषणा की है कि देशभर में ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तकनीक को...
पलाऊ। नेशनल कम्युनिकेशंस कॉरपोरेशन ने घोषणा की है कि देशभर में ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तकनीक को लागू करने के लिए विश्वसनीय सप्लायरों की नियुक्ति कर ली है। प्रशांत क्षेत्र में डिजिटल अवस्थापना के क्षेत्र में यह एक मील का पत्थर है। नेटवर्क के निर्माण में मदद के लिए तीन अमेरिकी कंपनियों को चुना गया है। ये इस क्षेत्र की पहली ओपन रन तैनाती होगी।
इस 'रोलआउट' से पलाऊ में सुरक्षित 4G और 5G कनेक्टिविटी को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे नेटवर्क की मजबूती (रेसिलिएंस) बढ़ेगी और उन्नत दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच का विस्तार होगा। इस पहल को क्वाड के सहयोग से समर्थन मिला है।
ओपन रन तकनीक ऑपरेटरों को अलग-अलग आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम करने की सुविधा देती है। इससे किसी एक विक्रेता पर निर्भरता कम होती है और सुरक्षा के साथ-साथ सप्लाई चेन में लचीलापन बढ़ता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/couple-of-lovers-committed-suicide-together-taking-their-own-lives/145590