अमेरिका के फिलाडेल्फिया हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र में तकनीकी खराबी और लाइन कट जाने के कारण प्रमुख हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं।
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। पूर्वोत्तर इलाके में सोमवार को एक अहम क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह व्यवधान ऐसे समय हुआ जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए कई देशों के नेता अमेरिका पहुंच रहे थे।
राष्ट्रपति का विमान तय समय से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना
हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान तय समय अनुसार वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ। फिलाडेल्फिया में हवाई यातायात केंद्र का एक अहम सर्किट खराब हो गया, जिससे इस शहर के साथ-साथ कैनेडी, ला-गार्डिया और नेवार्क हवाई अड्डों पर आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। बाद में संघीय उड्डयन प्रशासन को पता चला कि कहीं और जारी निर्माण कार्य की वजह से ‘बैकअप फाइबर ऑप्टिक लाइन’ भी कट गई थी। (इनपुटः AP)
यह भी पढ़ेंः सोनीपत में गोहाना के पास स्कॉर्पियो कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई चार लोगों की जान