इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि कई दिन पहले लेबनान में ब्यूफोर्ड रिज और सुल्की क्षेत्र में वाडी में हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया।
तेल अवीव (इजरायल)। इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि कई दिन पहले लेबनान में ब्यूफोर्ड रिज और सुल्की क्षेत्र में वाडी में हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया। आतंकवाद के ढांचे को नष्ट करने और आतंकवादियों समाप्त करने के लिए यह कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य दक्षिणी लेबनान पर आपरेशन पकड़ मजबूत करना और फिंगर आफ गिलीली और मेटुला से सीधे खतरे को मिटाना था।
लितानी नदी पार कर इजरायली सेना का हमला
आईडीएफ ने लितानी नदी पार कर हिजबुल्ला पर हमले का विस्तार नदी के उत्तर तक किया। उस समय हमले को अतिरिक्त क्षेत्र तक बढ़ाया गया। पिछले 24 घंटों में 150 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में हिजबुल्लाह के कमान सेंटर, हथियार गोदाम, और मिसाइल लॉन्चिंग पैड पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं।
टायर शहर में हिजबुल्लाह के ठिकाने जमींदोज
हिजबुल्लाह के सबसे बड़े गढ़ माने जाने वाले टायर शहर में कई बहुमंजिला इमारतों को जमींदोज कर दिया गया। इजराइल ने जहरानी नदी के दक्षिण के पूरे इलाके (लगभग 40 किमी के दायरे) को युद्धक्षेत्र घोषित कर दिया है और स्थानीय निवासियों को उत्तर की ओर जाने का अल्टीमेटम दिया है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले-समझौते के करीब है लेकिन युद्ध का विकल्प खुला