प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भूटान में भारत समर्थित 2 परियोजनाओं का शिलान्यास

भारत के सहयोग से भूटान में 2 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

भारत के सहयोग से भूटान के गेदू कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (जीसीबीएस) में नए अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास किया गया।

भारत के सहयोग से भूटान में 2 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

Sustainable Development |

थिम्पू, भूटान। भारत के सहयोग से भूटान के गेदू कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (जीसीबीएस) में नए अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास किया गया। इस नए ब्लॉक का निर्माण कॉलेज की बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए किया गया है। यह परियोजना भारत और भूटान के बीच मजबूत विकास साझेदारी का एक हिस्सा है।

भारत-भूटान शिक्षा सहयोग को मजबूती

भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि आज गेदू कॉलेज ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ में एक नए एकेडमिक ब्लॉक के शिलान्यास समारोह में राजदूत शामिल हुए। पिछले एक दशक में जीसीबीएस को हॉस्टल, लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर बनाने, बड़े पैमाने पर मरम्मत और क्षमता-निर्माण में भारत से मिले सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, यह नई सुविधा भूटान में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विकास में भारत-भूटान सहयोग को और बढ़ाएगी।

द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक गेदू कॉलेज

भूटान के चुखा जिले में स्थित गेदू कॉलेज भारत और भूटान के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और शैक्षिक सहयोग का एक प्रमुख प्रतीक है। इससे पहले भी भारत-भूटान विकास साझेदारी के तहत इस कॉलेज में लगभग 200 छात्रों के लिए दो गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक का निर्माण किया गया था, जिनका उद्घाटन दिसंबर 2022 में हुआ था।

पिछले दशक में भारत का व्यापक सहयोग

भारत सरकार ने पिछले एक दशक में कॉलेज परिसर के भीतर छात्रावासों, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र के निर्माण में महत्वपूर्ण वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भूटान की निरंतर मदद करता रहा है। इस बानगी यहां भारत की मदद से एक और प्रोजेक्ट के शिलान्यास से देखी जा सकती है।

युसिपांग में हाइड्रोलॉजी सेंटर का भी शिलान्यास

दरअसल इसी दिन भूटान के युसिपांग में नेशनल सेंटर फ़ॉर हाइड्रोलॉजी एंड मीटियोरोलॉजी (एनसीएचएम) के नए मुख्यालय और वैज्ञानिक सुविधाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिसकी स्थापना में भी भारतीय सहयोग शामिल है।

जलवायु और चेतावनी प्रणाली को मिलेगा बल

समारोह में भारत की ओर से मिशन के उप प्रमुख (डीसीएम) अनिकेत मांडवगने और भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव डॉ. जे. अरविंद भी उपस्थित थे। यह केंद्र राष्ट्रीय मौसम और बाढ़ चेतावनी केंद्र (एनडब्ल्यूएफडब्ल्यूसी) के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के खतरों से सुरक्षा के लिए सटीक जानकारी और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना है।

टिकाऊ भविष्य की दिशा में संयुक्त प्रयास

भारतीय दूतावास ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, भारत की 'प्रोजेक्ट सहायता' के जरिए समर्थित यह परियोजना, 'शीघ्र चेतावनी प्रणालियों' और 'जलवायु अनुकूलन क्षमता' को मज़बूत करने में योगदान देगी। यह लोगों के जीवन की सुरक्षा करने और एक टिकाऊ भविष्य के निर्माण की दिशा में भारत-भूटान के संयुक्त प्रयासों को दर्शाता है।

यह भी पढ़े: लखनऊ अग्निकांड: मृत बच्चों को 4 लाख मदद

https://www.primenewsnetwork.in/state/lucknow-fire-4-lakh-aid-for-victims-kin/175113

Related to this topic: