प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजदूत ने इजराइल में भारतीय घायल का हाल जाना

तेल अवीव अस्पताल में घायल भारतीय से मिले राजदूत जेपी सिंह, हर संभव मदद का भरोसा

इजराइल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने हाल ही में तेल अवीव के इचिलोव अस्पताल का दौरा किया।

तेल अवीव अस्पताल में घायल भारतीय से मिले राजदूत जेपी सिंह हर संभव मदद का भरोसा

Indian Envoy Meets Injured Citizen in Tel Aviv Hospital |

तेल अवीव। इजराइल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने हाल ही में तेल अवीव के इचिलोव अस्पताल का दौरा किया। वहां उन्होंने छर्रे लगने से घायल हुए एक भारतीय नागरिक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। घायल व्यक्ति अब ठीक हो रहा है। इस दौरान राजदूत ने अस्पताल में आपातकालीन तैयारियों का भी जायजा लिया।

हर संभव मदद का दिया आश्वासन

'एक्स' पर पोस्ट में दूतावास ने कहा है कि राजदूत जेपी सिंह ने तेल अवीव में इचिलोव अस्पताल जाकर भारतीय नागरिक से मुलाकात की जो हाल में छर्रा लगने से घायल हुआ है। उस भारतीय की स्थिति में सुधार हो रहा है। राजदूत जेपी सिंह ने अस्पताल जाकर घायल की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

भारतीय दूतावास इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है और नागरिकों को सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-opposes-central-forces-inside-booths/149904

ममता की चेतावनी: बूथ में तैनात हुए जवान तो जाऊंगी सुप्रीम कोर्ट

Related to this topic: