ओटावा। कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कहा कि इस समय भारत और कनाडा के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं...
ओटावा। कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कहा कि इस समय भारत और कनाडा के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हालांकि पिछले दो सालों में दोनों देशों के बीच रिश्तों में कुछ धुंधलापन आ गया था। कनाडा में 'फाइनेंसियल पोस्ट' से बातचीत में पटनायक ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों ने सभी क्षेत्रों में मूल्यवान साझेदारी की है।
यह संबंध छोटे मोटे मतभेदो से प्रभावित नहीं होंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के पूर्व उन्होंने इस भेंटवार्ता में कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अत्यंत अच्छे हैं। कनाडा में हुए जी 7 के सम्मेलन के दौरान अलग से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्नी के बीच बातचीत के बाद से संबंधों में और सुधार हुआ है।
पटनायक ने उल्लेख किया की इस बातचीत के बाद उच्चायुक्त की नियुक्ति हुई, कई बार मंत्रिस्तरीय दौरे हुए और वार्ताओं के कई दौर चले। इनसे संबंधों में सुधार हुआ। मंत्रिस्तरीय दौरों में विदेशमंत्री, व्यापार मंत्री, ऊर्जामंत्री, संसद के स्पीकर और अन्य मंत्रियों, विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों के दौरे हुए। इसके अलावा परमाणु सुरक्षा से लेकर शिक्षा तक संयुक्त कार्यदल की बैठक हई। कहने का तात्पर्य कि वार्ता के बहुत दौर चले।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101