प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खाड़ी में तनाव के लिए यूएस-इजरायल जिम्मेदार

होर्मुज में अस्थिरता के लिए आक्रमणकारी जिम्मेदार: अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी तरह की अस्थिरता के लिए पूरी तरह अमेरिका और इजरायल जिम्मेदार हैं।

होर्मुज में अस्थिरता के लिए आक्रमणकारी जिम्मेदार अराघची

Iran Blames US and Israel for Instability in Strait of Hormuz |

तेहरान (ईरान)। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी तरह की अस्थिरता के लिए पूरी तरह आक्रमणकारी (अमेरिका और इजरायल) जिम्मेदार हैं। ईरानी सरकारी मीडिया- प्रेस टीवी ने यह जानकारी दी है।

दक्षिण कोरिया के दूत से मुलाकात में ईरान का सख्त रुख

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अराघची ने बुधवार को यह वक्तव्य दक्षिण कोरिया के विदेशमंत्री के विशेष दूत चुंग ब्यूंग-हा से मुलाकात में दिया। इस बातचीत में अराघची ने सुरक्षा की मौजूदा स्थिति को अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई से जोड़ा। अराघची ने कहा- 'ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के किनारे का देश है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के आक्रमण और धमकी के खिलाफ अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हित में अंतरराष्ट्रीय कानूनों और आंतरिक नियमों के अनुरूप उपाय किए।'

ईरान ने की कड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से इस स्थिति के लिए हमलावर देश ही जिम्मेदार हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने इस बात पर जोर दिया कि हमले और ईरानी जनता के खिलाफ निर्मम अपराधों की निंदा के लिए कड़े कदम उठाने के लिए देशों को आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/government-denies-fuel-price-hike-reports-calls-them-fake-news/178575

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की खबरें फर्जी, सरकार ने किया साफ इनकार

Related to this topic: