ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतिबजादे ने कहा कि उनके देश के पास कोई विकल्प नहीं है, अमेरिका और इजराइल के आक्रमण के खिलाफ राष्ट्रवादी तरीके से वीरतापूर्वक जवाब देंगे।
आखिरी गोली तक हमले का जवाब देंगे: ईरानी विदेश उपमंत्री
राष्ट्रवादी तरीके से वीरतापूर्वक जवाब देंगे
नई दिल्ली। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतिबजादे ने कहा कि उनके देश के पास कोई विकल्प नहीं है, अमेरिका और इजराइल के आक्रमण के खिलाफ राष्ट्रवादी तरीके से वीरतापूर्वक जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि 'आखिरी गोली' और 'आखिरी सिपाही' के रहने तक राष्ट्र का बचाव करेंगे।
रायसिना वार्ता 2026 से इतर एएनआई के साथ बातचीत में रायजादे ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान पूर्ण युद्ध से तप रहा है। उन्होंने कहा-' मैं सोचता हूं कि अभी पहली प्रथमिकता तो हमले का अधिकतम विरोध किया जाए, हम अमेरिका-इजराइल के हमले की जद में हैं। उनका प्रयास है कि ईरान को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जाए। मैं अभी जब बोल रहा हूं, हमारे देशवासी कार्पेट बांबिंग झेल रहे हैं। यह अमेरिका और इजराइल की कारस्तानी है।'
उन्होंने कहा-'ईरान लगातार हमला झेल रहा है, हमारे पास कोई चारा नहीं, हम 'आखिरी गोली' और 'आखिरी सैनिक' तक मुकाबला करेंगे।' उप विदेशमंत्री ने टकराव को विदेशी अत्याचार के खिलाफ आवश्यक कदम बताया।
इसे भी पढ़ेंः
ईरान ने शुरू किया ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का 19वां चरण
https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-launches-19th-wave-of-operation-true-promise-4/147376