प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान का मिसाइल हमला: इजराइल में 8 मरे

इजराइल पर ईरान का मिसाइल हमला, 8 मरे

तेल अवीव में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में रामत गन शहर में एक पुरुष और महिला की मौत, दो घायल, एमडीए ने पुष्टि की।

इजराइल पर ईरान का मिसाइल हमला 8 मरे

Iran Missile Attack |

तेल अवीव। ईरान ने इजराइल के मध्य इलाके पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया जिसमें 8 लोग मारे गए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने जानकारी दी कि रामत गन शहर में मिसाइल के टुकड़े गिरने से एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पैरामेडिक्स ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेनी ब्रैक में भी गिरे मलबे के टुकड़े

मिसाइल का मलबा तेल अवीव के उत्तर में स्थित बेनी ब्रैक शहर में भी गिरा। यहां 4 व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं।

अलर्ट पर इजराइल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

हमले के बाद इजराइल के होम फ्रंट कमांड ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सेना ने कहा है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करने से कई जानें बची हैं। बचाव दल उन जगहों पर पहुंच गए हैं, जहां मिसाइलें गिरी थीं।

शेल्टर से बाहर निकलने की अनुमति, लेकिन चेतावनी जारी

फिलहाल लोगों को सुरक्षित जगहों (शेल्टर) से बाहर निकलने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन साथ ही लगातार सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया गया है। साथ में भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।

लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइल की बड़ी कार्रवाई

इस बीच, इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' तेज कर दिया है।

हवाई हमलों से हिजबुल्लाह को भारी नुकसान

इजराइली वायुसेना ने हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चरों और उनके ठिकानों पर कई हवाई हमले किए। सेना का कहना है कि उन्होंने उन लॉन्चरों को निशाना बनाया जो इजराइल पर हमला करने की तैयारी में थे।

सैकड़ों ठिकाने तबाह, सुरक्षा पर जोर

अब तक हिजबुल्लाह के सैकड़ों ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है ताकि इजराइली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े: राष्ट्रपति का दर्शन: वाहन प्रवेश बंद

https://www.primenewsnetwork.in/india/president-to-visit-ram-lalla-vehicle-entry-closed/149950

 

 

Related to this topic: