मध्य एशिया में तनाव समाप्त करने के महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयास के तहत ईरान ने क्षेत्रीय मध्यस्तों को नया प्रस्ताव सौंपा है।
वाशिंगटन (अमेरिका)। मध्य एशिया में तनाव समाप्त करने के महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयास के तहत ईरान ने क्षेत्रीय मध्यस्तों को नया प्रस्ताव सौंपा है। इसमें उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य अभियान रोकने का प्रस्ताव किया है।
प्रतिबंध हटाने और वार्ता बहाल करने पर जोर
'वाल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, डील दोनों पक्षों में दुश्मनी समाप्त करने और अमेरिकी नाकेबंदी समाप्त करने पर निर्भर करेगा। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची द्वारा प्रस्तुत रणनीतिक प्रस्ताव में मौजूद भूराजनीतिक गतिरोधों को समाप्त करने और रुकी वार्ता को पुन: शुरू करने को कहा गया है। इस मामले के जानकारों ने संकेत दिया है कि वार्ता के प्रारूप में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आवश्यक रूप में शामिल न किया जाए।
ईरान का तीन चरणों वाला प्रस्ताव
1. तेहरान के सूत्रों के अनुसार, ईरान के शांति प्रस्ताव के शुरुआती चरण में युद्ध समाप्त करने पर जोर दिया गया है। इस चरण में अमेरिका और इजरायल की आक्रमकता रोकना और इस बात की गारंटी हासिल करना है कि ईरान और लेबनान के खिलाफ फिर से लड़ाई शुरू नहीं होगी। इस चरण में ईरान किसी दूसरे मुद्दे पर चर्चा नहीं करेगा।
2. प्रस्ताव का अगला चरण होर्मुज जलडमरूमध्य के संकट को हल करने और अमेरिकी नौसैनकि नाकेबंदी हटाने पर केंद्रित है। अगर पहले चरण पर सहमति बन जाती है तो चर्चा दूसरे चरण की ओर बढ़ेगी, जिसका मुख्य विषय होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन होगा।
3. तीसरा चरण तेहरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित होगा। ईरान इस विषय पर चर्चा के लिए तभी तैयार होगा, जब पहले दो चरणों पर सहमति बन जाएगी।
अमेरिका का ईरान से परमाणु कार्यक्रम रोकने की मांग
अमेरिका लंबे समय से मांग करता रहा है कि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को रोक दे और अपने संवर्धित भंडार को देश से बाहर भेज दे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वह ईरान के यूरेनियम भंडार को हासिल करके रहेंगे। इसके लिए ट्रंप न्यूक्लियर डस्ट (परमाणु धूल) शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-govt-raises-obc-students-stipend-in-delhi-to-10000/180898
मप्र सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों का स्टाइपेंड बढ़कर ₹10,000