प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दबाव की राजनीति पर प्रहार

अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने तक वार्ता नहीं: पजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दृढ़ संकल्प के साथ कहा है कि जब तक अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहेगी तब तक कोई वार्ता नहीं होगी।

अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने तक वार्ता नहीं पजेशकियन

Iran Refuses Talks Amid US Pressure |

तेहरान (ईरान)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दृढ़ संकल्प के साथ कहा है कि जब तक अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहेगी तब तक कोई वार्ता नहीं होगी। स्थानीय मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत में पजेशकियन ने कहा- 'दबाव व धमकी' से ईरान को डील के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। 

तनाव कम करने के लिए अमेरिका से शर्तें साफ

उन्होंने इस बात परजोर दिया कि शांति स्थापना में पहली बाधा वार्ता की कमी नहीं बल्कि अमेरिका की दुश्मनीपूर्ण कार्रवाई है। बातचीत में पजेशकियन ने कहा ईरान दबाव, धमकी या नाकेबंदी के बीच वार्ता में शामिल नहीं होगा। जब तक अमेरिका दुशमनी पूर्ण कार्रवाई दबाव बंद नहीं करेगा तब तक वार्ता के लिए विश्वास की पुनर्स्थापना और प्रगति के रास्ते में कठिनाई बनी रहेगी। उन्होंने अमेरिका से कहा कि वह सैनिक और आर्थिक बाधाओं को हटाकर गंभीरता दिखाए, ये ही हाल में तनाव बढ़ने के कारण हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-tet-2026-deadline-extended-till-may-3/179467

यूपी टीईटी-2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Related to this topic: