ईरान ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के इस दावे को खारिज कर दिया है कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलमार्ग की पुरानी स्थिति बहाल हो जाएगी।
तेहरान। ईरान ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के इस दावे को खारिज कर दिया है कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलमार्ग की पुरानी स्थिति बहाल हो जाएगी। इसके साथ ही अर्द्ध सरकारी 'फार न्यूज एजेंसी' ने कहा है कि तेहरान होर्मुज पर नियंत्रण जारी रखेगा।
नौवहन पर रहेगा ईरान का नियंत्रण
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान युद्ध से पहले की स्थिति के अनुरूप होर्मुज से होकर गुजरने वाले जहाजों की संख्या की अनुमति देगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि नि:शुल्क नौवहन, जैसा कि युद्ध के पहले था। 'फार न्यूज एजेंसी' ने कहा है कि होर्मुज का प्रबंधन विशेष रूप से ईरान के नियंत्रण में रहेगा, जिसमें नौवहन मार्ग, जहाजों के गुजरने का समय और परमिट शामिल होगा।
ईरान-अमेरिका समझौते को लेकर बड़ा खुलासा
इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान संवर्धित यूरेनियम छोड़ने पर सहमत हो गया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट
The New York Times की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने किसी भी शुरुआती समझौते के लिए ईरान से यूरेनियम कार्यक्रम पर प्रतिबद्धता की मांग की थी। हालांकि समझौते के सटीक विवरण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।
जल्द हो सकती है समझौते की घोषणा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का बड़ा हिस्सा तय हो चुका है और जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है।
यह भी पढ़े: भारत-ओमान सैन्य अभ्यास से मजबूत रक्षा सहयोग