प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिकी चिनूक हेलीकॉप्टर को बनाया गया निशाना

ईरान ने अमेरिकी हेलीकाप्टर के मलबे का फोटो किया जारी

ईरानी की सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने शनिवार को अमेरिका के सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर के मलबे की तस्वीरें जारी की हैं। इसे मीडिया के अनुसार ईरान ने निशाना बनाया था।

ईरान ने अमेरिकी हेलीकाप्टर के मलबे का फोटो किया जारी

Iran Releases Photo of Wreckage of US Helicopter |

तेहरान (ईरान)। ईरानी की सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने शनिवार को अमेरिका के सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर के मलबे की तस्वीरें जारी की हैं। इसे मीडिया के अनुसार ईरान ने निशाना बनाया था। इस घटना की यूएस प्रशासन द्वारा अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

सुरक्षित बचा F-15E का एक पायलट

ईरानी मीडिया 'मेहर न्यूज एजेंसी' के अनुसार, एक ईरानी प्रोजेक्टाइल ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया था, जो यूएस F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट के पायलट की खोज अभियान में था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेनाओं ने ईरान में नीचे गिरे एफ-15ई के एक क्रू मेंबर को सफलतापूर्वक बचा लिया है। बचाए गए व्यक्ति की जान सुरक्षित है। घायल क्रू मेंबर का उपचार कराया जा रहा है। हालांकि, दूसरे क्रू मेंबर की स्थिति अभी अनिश्चित है और 'सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।'

वर्तमान युद्ध में पहली बार नीचे गिरा अमेरिकी विमान

इस एफ-15ई डबल-सीट वाले विमान को शुक्रवार को निशाना बनाया गया था। सीएनएन ने ईरानी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों का एनालिसिस किया और पुष्टि की कि मालबा F-15 के समान है। वहीं, 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने ईरानी राज्य प्रसारक आईआरआईबी का हवाला देते हुए बताया कि एक्स पर एक नक्शा साझा किया गया जिसमें खोजी गई जगह चिह्नित की गई है।
ईरान में यह वर्तमान युद्ध के दौरान पहली बार है कि अमेरिकी विमान नीचे गिरा। मलबे से पता चला कि यह विमान 494वां फाइटर स्क्वॉड्रन ब्रिटेन का है।

विमान गिरने के बावजूद बातचीत पर असर नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य विमान के नुकसान का ईरान के साथ कूटनीतिक वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं। हम युद्ध में हैं।' इसके अलावा, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने एक और अमेरिकी ए-10 विमान को भी निशाना बनाया है। हालांकि इन बरामदगी की अभी कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ए-10, तकनीकी रूप से जमीन पर हमला करने वाला विमान है, जो मुख्य रूप से बख्तरबंद वाहन और ग्राउंड फोर्सेस पर ऑपरेशन के लिए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-to-repay-35b-uae-debt-amid-rising-pressure-from-china/154409

राष्ट्रीय मर्यादा के लिए पाकिस्तान लौटाएगा यूएई का $3.5 अरब का कर्ज, चीन ने भी दिखाया सख्त रुख

Related to this topic: