ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने कहा कि उनके देश के सुरक्षा बल हर परिदृश्य से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल ईरान का ध्यान युद्ध समाप्त करने पर केंद्रित है।
नई दिल्ली। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने कहा है कि उनके देश के सुरक्षा बल हर परिदृश्य से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल ईरान का ध्यान युद्ध समाप्त करने पर केंद्रित है। 'इंडिया टूडे' से शांति प्रस्ताव पर कार्ययोजना पर बातचीत में बघेई ने कहा कि तात्कालिक लक्ष्य तो युद्ध को समाप्त कराना है। इस संदर्भ में उन्होंने स्मरण दिलाया कि आक्रमण अमेरिका ने ही शुरू किया था। फिलहाल हम लोगों का ध्यान युद्ध समाप्त कराने पर ही केंद्रित है।
अमेरिका पर लगाया संघर्ष शुरू करने का आरोप
युद्ध समाप्त होने से आशय है, हम लोग एक- दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और सार्वभौमता का उल्लंघन बंद करने पर सहमत होंगे। वैसे सभी जानते है कि हमने अमेरिका पर हमला शुरू नहीं किय था। वे हमारे क्षेत्र से बहुत दूर हैं। लेकिन सैद्धांतिक रूप से हम अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित इन सिद्धांतों को लिखित रूप में दर्ज करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर सहमत होने को तैयार थे। इन सिद्धांतों की सत्यता और महत्व को कोई चुनौती नहीं दे सकता।
अगले 30 दिनों में बातचीत की थी योजना
उन्होंने कहा, 'अगले 30 दिनों के भीतर, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है, हमें ऐसे किसी भी समझौते के विवरण पर चर्चा करनी थी। मूल रूप से यही अवधारणा थी और हमें देखना होगा कि अगला कदम क्या होगा।' ट्रम्प के इस दावे के विपरीत कि ईरानी सेना पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, आईआरजीसी द्वारा डॉल्फिन पनडुब्बियों को भेजे जाने की घोषणा की खबरों के बारे में पूछे जाने पर ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वाशिंगटन को अपने सूचना स्रोतों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
ट्रंप के दावों पर पलटवार
उन्होंने कहा, 'वे जो चाहें कह सकते हैं। असल में, ईरान, ईरानी राष्ट्र और ईरान की क्षमताओं के बारे में उनकी गलतफहमियों के कारण ही उन्होंने यह दलदल, यह भयावह स्थिति पैदा की है। यही उनकी समस्या है।'
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/sensex-crumbles-1456-points-as-iran-us-tensions-escalate/204067
ईरान-अमेरिका तनाव से 1456 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ डूबे