प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भारतीय जहाजों को सुरक्षा...

भारतीय जहाजों को सुरक्षा का वादा, पर ईरान ने रखी शर्त

ईरान ने भारतीय ध्वज वाले या भारत जाने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की अनुमति के बदले भारत द्वारा जब्त किए गए तीन टैंकरों को छोड़ने का अनुरोध किया है।

भारतीय जहाजों को सुरक्षा का वादा पर ईरान ने रखी शर्त

Iran Sets Condition for Security of Indian Ships |

तेहरान (ईरान)। ईरान ने भारतीय ध्वज वाले या भारत जाने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की अनुमति के बदले भारत द्वारा जब्त किए गए तीन टैंकरों को छोड़ने का अनुरोध किया है। भारत ने पहले इन टैंकरों को पहचान छिपाने या बदलने तथा समुद्र में अवैध जहाज-से-जहाज हस्तांतरण में शामिल होने को लेकर जब्त कर लिया था। भारतीय अधिकारियों द्वारा जब्त टैंकरों का नाम एस्फाल्ट स्टार, अल जाफजिया और स्टेलर रूबी है।

कूटनीतिक मांग और दवाओं की सप्लाई

स्टेलर रूबी ईरानी ध्वज वाला जहाज है, जबकि अन्य दो जहाज निकारागुआ और माली के ध्वज वाले हैं। एक ईरानी अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तेहरान ने कुछ दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति भी मांगी है। सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के नई दिल्ली स्थित राजदूत ने सोमवार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की।

भारतीय पोत 'शिवालिक' की सुरक्षित वापसी

इसी बीच, लगभग 40 हजार मीट्रिक टन LPG ले जा रहा एर भारतीय पोत 'शिवालिक' सोमवार शाम को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा। यह पोत कल देर रात/आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजरने के बाद बंदरगाह पर पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-releases-first-list-of-144-candidates-for-bengal-polls/149658

भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से ताल ठोकेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा की पहली सूची जारी

Related to this topic: