स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में इस्लामाबाद MoU के तहत ईरान-अमेरिका की अहम बैठक हुई। कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में 60 दिनों के भीतर फाइनल डील का रोडमैप तैयार हुआ है।
स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में ईरानी डेलीगेशन के साथ मुलाकात करते पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ और आसिम मुनीर |
नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के तहत ईरान और अमेरिका के साथ मध्यस्थता कर रहे दो देश कतर और पाकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी, जो मध्यस्थता की निगरानी करेगी। इस कमेटी के चीफ नेगोशिएटर नियमित रूप से रिपोर्ट करेंगे। साथ ही न्यूक्लियर, प्रतिबंधों और विवाद के समाधान के लिए समूहों का नेतृत्व करेंगे। इसका उद्देश्य MoU को प्रभावी ढंग से लागू करना और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करना है।
60 दिनों में फाइनल डील के लिए रोडमैप पर सहमति
हाई लेवल कमेटी ने अगले 60 दिनों में फाइनल डील पर पहुंचने के लिए रोडमैप पर सहमति जताई है। जिससे तकनीकी बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाने का रास्ता खुलेगा। साथ ही, कमर्शियल जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए पार्टियों के बीच एक संचार लाइन भी स्थापित की गई है, ताकि संभावित घटनाओं और गलतफहमियों को रोका जा सके।
लेबनान में सैन्य गतिविधियां खत्म करने के लिए डी-कॉन्टिक्शन सेल
इसके अलावा, लेबनान में सैन्य गतिविधियां खत्म करने के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एक डी-कॉन्टिक्शन सेल बनाने पर भी सहमति बनी है, जिसमें लेबनानी रिपब्लिक और मध्यस्थ शामिल होंगे। यह तकनीकी बातचीत अगले सप्ताह भी बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में जारी रहेगी। मध्यस्थ पार्टियां पूरी कोशिश करेंगी कि यह प्रक्रिया एक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में चले, जिसका लक्ष्य एक अंतिम समझौते तक पहुंचना हो।
पाकिस्तान ने सहयोग करनेवाले देशों का जताया आभार
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मध्यस्थ पार्टियां कतर और पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान की सराहना करती हैं। साथ ही, वे बातचीत में सहयोग करने वाले सभी देशों के समर्थन और योगदान के लिए भी आभार व्यक्त करती हैं।