तेहरान। ईरान ने अमेरिका पर हिंसा को भड़काने और देश के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी देने के आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा है।
अमेरिका के खिलाफ ईरान ने सुरक्षा परिषद को पत्र लिखा, ट्रंप पर हिंसा भड़काने और धमकाने का आरोप
|
iran : तेहरान। ईरान ने अमेरिका पर हिंसा को भड़काने और देश के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी देने के आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थाई दूतावास ने यह आधिकारिक पत्र जारी किया। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वे अमेरिका की ओर से हिंसा भड़काने और बल प्रयोग की धमकी देने की निंदा करें। इस संदर्भ में ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया है जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें।
अपनी संस्थाओं पर कब्जा करें। मदद आ रही है। इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद कर दी हैं। 'डेट्रॉइट इकोनॉमिक क्लब' में अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राजनयिक जुड़ाव रोकने का फैसला ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा से जुड़ा है। उन्होंने कहा, जब तक प्रदर्शनकारियों की बेमतलब हत्याएं बंद नहीं हो जातीं, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं।
बता दें कि यह घोषणा उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश पर अमेरिका के साथ होने वाले सभी व्यावसायिक लेन-देन पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने ईरानी लोगों को संबोधित करते हुए विरोध जारी रखने और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों का दस्तावेजीकरण करने का आग्रह किया। ट्रंप ने कहा, सभी ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें। अगर संभव हो तो अपनी संस्थाओं पर कब्जा करें और हत्यारों व दुर्व्यवहार करने वालों के नाम सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749