नेशनल ईराननियन टैंकर कंपनी के 'वेरी लार्ज क्रूड कैरियर' (वीएलसीसी) ने अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहुंच गया। इसमे 19 लाख बैरल तेल भरा था।
जकार्ता (इंडोनेशिया)। नेशनल ईराननियन टैंकर कंपनी के 'वेरी लार्ज क्रूड कैरियर' (वीएलसीसी) ने अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहुंच गया। उसमे 19 लाख बैरल तेल भरा था जिसकी कीमत 22 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। यह जानकारी 'टैंकर ट्रैकर डॉट कॉम' ने दी है।
ट्रैकिंग वेबसाइट को मिला नया लोकेशन
टैंकर ट्रैकर्स डॉट कॉम के 'एक्स' पर पोस्ट में कहा गया है कि इस सुपर टैंकर को एक सप्ताह से ज्यादा समय पहले श्रीलंका के पास देखा गया था। इस समय टैंकर इंडोनेशिया के पास लोमबोक जलडमरूमध्य के पास देखा गया है। मॉनिटरिंग वेबसाइट का कहना है कि 20 मार्च के बाद से ही इसे ट्रैक नहीं किया जा सका था।
अमेरिका-ईरान के दावों में टकराव
इससे पहले 29 अप्रैल को ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया था कि उसके 52 जहाज अमेरिका की नाकेबंदी को फेल कर चुके हैं। अमेरिका का दावा है कि ईरान का निर्यात जीरो हो गया है और इस वजह से उसकी हालत पस्त है। दूसरी तरफ ईरान इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। अमेरिका की नाकेबंदी के जवाब में ईरान ने होर्मुज को बंद कर रखा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-war-cripples-pakistans-gasping-economy/182127
पाक की हांफती अर्थव्यवस्था पर ईरान युद्ध की गंभीर चोट