प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इजराइली हवाई हमले में मारे...

तेहरान एयरस्ट्राइक में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से मचा भूचाल

तेहरान पर इजराइली हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

तेहरान एयरस्ट्राइक में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से मचा भूचाल

फाइल फोटो |

तेल अवीव (इजराइल)। तेहरान पर इजराइली हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इजरायली मीडिया जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक वरिष्ठ इजराइली अधिकारियों को शनिवार शाम को सूचित किया गया कि ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। सर्वोच्च नेता का शव हवाई हमले के बाद बचे मलबे के नीचे मिला था।

ईरान के शीर्ष नेताओं और परमाणु अधिकारियों को बनाया निशाना

इससे पहले, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की प्रत्यक्ष पुष्टि किए बिना कहा था कि वे शायद अब जीवित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान सहित ईरान के कई हिस्सों में इजरायल और अमेरिका द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद ईरान के शीर्ष नेताओं और परमाणु अधिकारियों को निशाना बनाया गया।

खामेनेई का आवास तबाह

एक वीडियो बयान में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, "ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन की पुष्टि किए बिना, उनके निधन के कई संकेत मिले हैं। खामेनेई का आवास नष्ट कर दिया गया था, और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडरों और वरिष्ठ परमाणु अधिकारियों को मार दिया गया था।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shia-community-in-budgam-protests-against-iran-airstrikes/146518

जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय ने ईरान पर हमले के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

Related to this topic: