प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इजरायली-अमेरिकी हमले में मारे...

इजरायली-अमेरिकी हमले में मारे गए खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू और पोती

इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के अलावा उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी मारे गए हैं।

इजरायली-अमेरिकी हमले में मारे गए खामेनेई की बेटी दामाद बहू और पोती

फाइल फोटो |

तेहरान। इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के अलावा उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी मारे गए हैं। इनमें उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती शामिल हैं।

खामेनेई के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी मौत के बाद उनके दूसरे सबसे बड़े बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया है। इजरायली-अमेरिकी हमले में मोजतबा की बीवी जहरा हद्दा अदील की भी मौत हो गई है।

हमले में खामेनेई की किस बेटी, दामाद और पोते की जान चली गई है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

खामेनेई की तीन बेटियां- बुशरा और होदा और मीसम हैं। बुशरा के शादी मिस्बाह अल-होदा बाघेरी कानी और होदा की शादी मोहम्मद मोहम्मदी गोलपायगानी से हुई है। इजरायली-अमेरिकी हमले में खामेनेई के किस दामाद की मौत हुई है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। खामेनेई के कई नाती-पोते भी हैं, जिनकी पहचान पब्लिक नहीं है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-iran-of-unprecedented-retaliation/146612

ट्रंप की ईरान को खुली चुनौती: 'हमला किया तो झेलना होगा अब तक का सबसे भीषण प्रहार'

Related to this topic: