प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खामेनेई के बेटे मुजतबा घायल...

इजरायल का दावा, खामेनेई के बेटे मुजतबा घायल

Iran Vs US-Israel War : अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के बेटे मुजतबा घायल...

इजरायल का दावा खामेनेई के बेटे मुजतबा घायल

इजरायल का दावा, खामेनेई का बेटा मुजतबा घायल |

Iran Vs US-Israel War : अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के बेटे मुजतबा घायल बताए जा रहे हैं. इजरायल की तरफ से यह जानकारी आ रही है कि चल रहे युद्ध के दौरान उनके बेटे घायल हो गए हैं. हालांकि यह नहीं पता चला है कि वे किस घटना में घायल हुए. 28 फरवरी को उनके पिता खामेनेई की मौत हो गई थी. 

जब से जंग शुरू हुई है तब से मुजतबा सार्वजनिक स्थानों पर नजर नहीं आए हैं. मुजतबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था. सुप्रीम लीडर चुनने पर इजरायल और अमेरिका ने मारने की धमकी दी थी. इजरायल ने कहा था कि जो भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा, चाहे वो कहीं भी छुपा हो.

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर किया था हमला

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ ईरानी धर्मगुरु मोजतबा खामेनेई को तुरंत सर्वोच्च नेता घोषित नहीं कर रहे हैं. उनको डर है कि ऐसा करने से अमेरिका और इस्राइल उन्हें सीधे निशाना बना सकते हैं. इजरायली सेना ने यह भी माना कि मुजतबा जिंदा हैं. 

बता दें कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हो गई थी. 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल पर हवाई हमले करने शुरू किए थे. इजरायल ने बताया था कि इन्ही हमलों में खामेनेई मारे गए थे. जिसके बाद से ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sjaishankar-said-in-parliament-that-indian-citizens-have-crossed/148106