प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इज़राइल ने NYT रिपोर्ट को किया खारिज

ईरानी वार्ताकारों को कथित धमकी की रिपोर्ट पर इज़राइल का जवाब, पीएमओ ने बताया 'फर्जी खबर'

इज़राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज किया है, जिसमें ईरानी वार्ताकारों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई थी, और इसे 'फर्जी खबर' बताया है।

ईरानी वार्ताकारों को कथित धमकी की रिपोर्ट पर इज़राइल का जवाब पीएमओ ने बताया फर्जी खबर

Israel Rejects Report of Alleged Threat to Iranian Negotiators, Calls It 'Fake News' |

तेल अवीव,(इज़राइल)। इज़राइल ने उन मीडिया रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था, कि अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है, कि इस वर्ष की शुरुआत में इस्लामाबाद में हुई वार्ता के दौरान इज़राइल वरिष्ठ ईरानी वार्ताकारों को निशाना बना सकता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक बयान में इज़राइली प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, "हमेशा की तरह, इज़राइल और ईरानी वार्ताकारों से जुड़ी न्यूयॉर्क टाइम्स की ताज़ा रिपोर्ट पूरी तरह फर्जी है। यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत है।"

युद्धविराम के बाद भी ईरान पर हमले का दावा

टाइम्स ऑफ इज़राइल द्वारा उद्धृत न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कथित तौर पर इस वर्ष की शुरुआत में हुई वार्ता के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ को अप्रत्यक्ष रूप से आगाह किया था, कि इज़राइल उनकी हत्या का प्रयास कर सकता है। रिपोर्ट में वर्तमान और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह भी दावा किया गया है, कि कुछ अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी, कि 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम, जिसने अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष को विराम दिया था, के बाद इज़राइल इन दोनों वरिष्ठ ईरानी नेताओं को निशाना बनाने की योजना बना सकता है।

इज़राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी दावों को बताया पूरी तरह निराधार

रिपोर्ट के अनुसार, इन चिंताओं के मद्देनज़र अमेरिकी अधिकारियों ने क्षेत्र के अन्य देशों में अपने समकक्षों से संपर्क कर तेहरान को संभावित खतरे के प्रति सतर्क करने का अनुरोध किया था। हालांकि, इज़राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइल पर पहले भी क्षेत्रीय संघर्षों के दौरान वार्ताकारों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं। रिपोर्ट में सितंबर 2025 की उस घटना का उल्लेख किया गया है, जिसमें कतर की राजधानी दोहा में हमास की वार्ता टीम पर कथित तौर पर बमबारी की गई थी। उस समय हमास के सदस्य इज़राइल की ओर से भेजे गए युद्धविराम प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए एकत्र हुए थे।

दोनों पक्ष वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमतः कतर

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब 1 जुलाई को दोहा में कतर और पाकिस्तान ने अमेरिकी तथा ईरानी प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज होने की जानकारी दी गई। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, कि दोनों पक्ष वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं और अगली बैठक ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः ग्वादर में पाकिस्तानी तटरक्षक शिविर पर हमले में 30 से अधिक जवानों की मौत

Related to this topic: