इजरायली सुरक्षा बलों ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरानी मिसाइलें 4000 किमी तक मार कर सकती हैं। इस प्रकार उसकी जद में लंदन, पेरिस या बर्लिन जैसे शहरों में आ जाएंगे।
तेल अवीव। इजरायली सुरक्षा बलों ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरानी मिसाइलें 4000 किमी तक मार कर सकती हैं। इस प्रकार उसकी जद में लंदन, पेरिस या बर्लिन जैसे शहरों में आ जाएंगे। इजरायली सेना (आईडीएफ) ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार लंबी दूरी की मिसाइलें दागी हैं। इससे यह साबित होता है कि वह लंदन, पेरिस या बर्लिन जैसे शहरों तक पहुंचने में सक्षम है।
4000 किमी तक जा सकती हैं ये मिसाइलें, शेयर किया मैप
'एक्स' पर एक पोस्ट में इजरायली सेना ने दावा किया कि ये मिसाइलें 4000 किमी तक जा सकती हैं, जिसका मतलब है कि इनसे यूरोप, एशिया और अफ्रीका के दर्जनों देशों को खतरा है। इसके साथ एक मैप भी शेयर किया है, जिसमें ईरानी मिसाइल की संभावित नई रेंज बताई गई है। इस रेंज में भारत भी आता है।
आतंकवादी शासन एक वैश्विक खतरा है ईरान: इजरायली सेना
इजरायली सेना ने आगे कहा कि 'हम यह कहते आ रहे हैं कि ईरानी आतंकवादी शासन एक वैश्विक खतरा है। और अब ऐसी मिसाइलें हैं, जो लंदन, पेरिस या बर्लिन तक पहुंच सकती हैं।' पोस्ट में कहा गया कि जून 2025 में ऑपरेशन के दौरान आईडीएफ ने खुलासा किया कि ईरानी शासन 4000 किमी की मारक क्षमता वाली मिसाइलें बनाने की योजना है। ईरानी शासन ने इस बात से इनकार किया था। इजरायली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने शनिवार को एक बयान में इसे यूरोप के लिए खतरा बताया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iaea-confirms-negev-nuclear-facility-safe/150844
डिमोना में मिसाइल हमले के बाद IAEA ने कहा- नेगेव परमाणु केंद्र सुरक्षित