IslamabadBlast : इस्लामाबाद। यहां कोर्ट के बाहर दोपहर एक बड़ा धमाका हुआ। उसमें 12 लोगों की मौत हुई और 27 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस धमाके पर पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा..
Islamabad Blast : इस्लामाबाद। यहां कोर्ट के बाहर दोपहर एक बड़ा धमाका हुआ। उसमें 12 लोगों की मौत हुई और 27 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस धमाके पर पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- हम युद्ध की स्थिति में.. रिपोर्ट के अनुसार, इस धामके के लिए कार का इस्तेमाल किया गया था। कार कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी थी। लोगों का कहना था कि यह धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई दी। धमाके की आवाज से पास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
जांच में जुटी एजेंसियां
स्थानीय पुलिस के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब कोर्ट के क्षेत्र में भारी ट्रैफिक और लोगों की भीड़ थी। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस समेत अन्य एजेंसियों की टीमें बचाव कार्य में जुट गई और घायल वकीलों और आम नागरिकों को तुंरत अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे न्यायिक परिसर और आसपास की सड़कों को तुरंत बंद करा दिया।
साथ ही फॉरेंसिक टीमों को विस्फोट के कारण और उसकी प्रकृति निर्धारित करने के लिए बुलाया गया है। इस धमाके को लेकर सरकार-पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह पाया गया है कि कार में गैस सिलिंडर विस्फोट हो सकता है या किसी आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया होगा। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक आतंकी हमले के संकेत नहीं दिए हैं।
हम युद्ध की स्थिति में पाक रक्षामंत्री पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस विस्फोट को लेकर कहा, हम युद्ध की स्थिति में हैं, जो कोई यह सोचता है कि पाकिस्तानी सेना यह युद्ध केवल अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र या बलूचिस्तान के दूरदराज इलाकों में लड़ रही है, उसे अब समझना चाहिए - युद्ध का मैदान यहीं है, हमारी राजधानी के दिल में
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-election-60-percent-voter-turnout-recorded-till-3-pm/97288