प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उत्तर कोरिया में किम जोंग...

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की ऐतिहासिक जीत

उत्तर कोरिया में 15 मार्च को हुए संसदीय चुनाव में किम जोंग उन ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की ऐतिहासिक जीत

फाइल फोटो |

सियोल (दक्षिण कोरिया)। उत्तर कोरिया में 15 मार्च को हुए संसदीय चुनावों के नतीजे आ गए हैं। किम जोंग उन ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

करीब 100% वोटिंग और भारी बहुमत से जीत

न्यूज एजेंसी 'योनहाप' ने उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि किम जोंग उन की 'वर्कर्स पार्टी' और उनके सहयोगियों को 99.93 प्रतिशत वोट मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि इस चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत भी 99.99 रहा, यानी लगभग हर नागरिक ने वोट डाला। अब 15वीं सुप्रीम पीपल्स असेंबली के नए सदस्य देश की कमान संभालने और संविधान में बदलाव के लिए तैयार हैं।

संविधान में बदलाव और नई विदेश नीति के संकेत

केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई असेंबली का पहला काम देश के राष्ट्रपति का चुनाव और ‘सोशलिस्ट संविधान’ में संशोधन करना होगा। 'योनहाप' न्यूज एजेंसी का मानना है कि इस बार किम जोंग उन संविधान में दक्षिण कोरिया को आधिकारिक तौर पर अपना ‘परम शत्रु’ लिख सकते हैं। इस मीटिंग में किम जोंग उन अपनी नई विदेश नीति का ऐलान भी कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ किम जोंग उन की ताकत को कानूनी रूप देने का एक तरीका है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-winner-switches-to-bjp-after-panchayat-poll-victory/149987

रीठी जनपद पंचायत चुनाव: कांग्रेस की श्यामा बाई जीतीं और भाजपा में शामिल

Related to this topic: