इसी महीने की शुरुआत में हुए चुनावों के बाद गुरुवार को नेपाल की नई संसद की पहली बैठक हुई। इसमें चुने गए नए सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
काठमांडू (नेपाल)। इसी महीने की शुरुआत में हुए चुनावों के बाद गुरुवार को नेपाल की नई संसद की पहली बैठक हुई। इसमें चुने गए नए सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पिछली संसद को सितंबर 2025 में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद भंग कर दिया गया था।
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे सांसद
बीते 5 मार्च को हुए चुनाव में चुने गए नए सांसद, हिमालयी देश की प्रशासनिक राजधानी सिंहदरबार के भीतर निर्माणाधीन संसद भवन में पारंपरिक वेशभूषा में पहुँचे। संसद सचिवालय ने प्रतिनिधि सभा के नए चुने गए सदस्यों से शपथ लेते समय पारंपरिक पोशाक पहनने का अनुरोध किया था। प्रतिनिधि सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य, नेपाली कांग्रेस के सांसद अर्जुन नरसिंह केसी ने सांसदों को शपथ दिलाई। यह समारोह सिंह दरबार स्थित संघीय संसद के निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया गया था।

चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी RSP
बीते 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 182 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद नेपाली कांग्रेस को 38 सीटें, CPN-UML को 25 सीटें, और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को 17 सीटें मिली हैं। वहीं, श्रम संस्कृति पार्टी ने सात सीटें और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से 57, नेपाली कांग्रेस (NC) से 20, CPN (UML) से 16, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) से 9 और श्रम संस्कृति पार्टी तथा राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) से चार-चार सांसद चुने गए। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव परिणामों की घोषणा की थी।

FPTP और PR सिस्टम से तय हुई संसद की तस्वीर
'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' (FPTP) प्रणाली के तहत, RSP ने 125 सीटें हासिल कीं। इसके बाद NC ने 19, UML ने 9, NCP ने 8, श्रम संस्कृति पार्टी ने 3, RPP ने 1 और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने सीटें जीतीं। बता दें कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, संघीय संसद के निचले सदन- प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सदस्य होते हैं, जिनमें से 165 सदस्य FPTP प्रणाली के माध्यम से और 110 सदस्य PR प्रणाली के माध्यम से चुने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/karnataka-cricket-association-accused-of-black-marketing-ipl-tickets/152011
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन पर लगा IPL के टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोप