प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नेतन्याहू बोले - इजरायल का सैन्य अभियान...

इजरायल का सैन्य अभियान ईरान की सत्ताधारी व्यवस्था को करेगा कमजोर : नेतन्याहू

Israel : एक वीडियो संदेश में इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से अपील की. उन्होंने ईरान की जनता से मौजूदा सत्ता के खिलाफ खड़े होने के लिए कहा...

इजरायल का सैन्य अभियान ईरान की सत्ताधारी व्यवस्था को करेगा कमजोर  नेतन्याहू

इजरायल का सैन्य अभियान ईरान की सत्ताधारी व्यवस्था को करेगा कमजोर : नेतन्याहू |

Israel : एक वीडियो संदेश में इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से अपील की. उन्होंने ईरान की जनता से मौजूदा सत्ता के खिलाफ खड़े होने के लिए कहा. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का सैन्य अभियान ईरान की सत्ताधारी व्यवस्था को कमजोर करेगा और लोगों को उस शासन को चुनौती देने का मौका देगा, जिसे उन्होंने 'आतंकी शासन' बताया. 

नेतन्याहू ने कहा, आने वाले दिनों में हम इस आतंकी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे. हम ईरान के बहादुर लोगों के लिए तानाशाही की जंजीरों से आजाद होने की स्थिति बनाएंगे. इसी वजह से मैं एक बार फिर आपसे बात कर रहा हूं. यह वीडियो संदेश एक्स पर पोस्ट किया गया. वीडियो संदेश एक्स पर पोस्ट किया गया. ईरान के नागरिकों इस अवसर को हाथ से न जाने दें. ऐसा मौका हर पीढ़ी में एक बार आता है. चुपचाप मत बैठिए, आपका समय जल्द आने वाला है.

नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि उनसे पहले पूछा गया था कि क्या ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को हटाना इजरायल के सैन्य अभियान 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' का हिस्सा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को खत्म करना है. हालांकि, लगातार सैन्य दबाव के कारण ईरान के अंदर राजनीतिक बदलाव हो सकता है. मैंने जवाब दिया था कि यह हमारा लक्ष्य नहीं है, लेकिन यह परिणाम जरूर हो सकता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101
 

Related to this topic: