प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नेतन्याहू की गवाही टली

नेतन्याहू की कोर्ट में गवाही फिर टली, सुरक्षा बैठकों का दिया हवाला

अदालत में चल रही आपराधिक सुनवाई में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गवाही एक बार फिर टल गई है।

नेतन्याहू की कोर्ट में गवाही फिर टली सुरक्षा बैठकों का दिया हवाला

Netanyahu’s Court Testimony Postponed Again Amid Security |

तेल अवीव (इजरायल)। अदालत में चल रही आपराधिक सुनवाई में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गवाही एक बार फिर टल गई है। इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनके वकील ने यरुशलम डिस्ट्रिक कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री पूरे दिन सुरक्षा और कूटनीतिक बैठकों में व्यस्त रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के वकील ने अदालत को एक गोपनीय शेड्यूल भी सौंपा, जिसमें सोमवार को देर रात तक तय बैठकों की जानकारी दी गई थी।

पहले भी कई बार टल चुकी है सुनवाई

यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू की अदालत में पेशी आगे बढ़ाई गई हो। इससे पहले 27 अप्रैल को भी उनकी गवाही सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई थी। इसी साल अदालत ने एक अन्य फैसले में नेतन्याहू की निर्धारित पेशियों को भी रद्द कर दिया था। बचाव पक्ष ने उस समय भी सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़ी जिम्मेदारियों का हवाला दिया था, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था।

सरकारी वकील ने जताई असहमति

हालांकि, इजरायल के सरकारी वकील इस फैसले से सहमत नहीं थे। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री को अपने कार्यक्रम अदालत की कार्यवाही के हिसाब से तय करने चाहिए, ताकि जिरह की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। इसके बावजूद अदालत ने नेतन्याहू की अनुपस्थिति की अनुमति दे दी और उनकी जगह दूसरे गवाह की गवाही सुनने का फैसला किया।

अदालत ने गवाही स्थगित करने की दी अनुमति

'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह निर्णय 26 अप्रैल को यरुशलम जिला न्यायालय के न्यायाधीशों, रिवका फ्रीडमैन-फेल्डमैन, मोशे बार-आम और ओडेड शाहम के एक पैनल ने जारी किया था। उन्होंने एक अन्य बचाव पक्ष के गवाह की सुनवाई करने पर सहमति जताई लिहाजा अब अदालत नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी और राज्य गवाह श्लोमो फिलबर की पत्नी इलानिट फिलबर की गवाही सुनेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/one-sixth-of-humanity-yet-free-of-global-crises-sibi-george/206203

'आबादी छठे हिस्से के बराबर, पर दुनिया जैसी समस्याएं नहीं': सिबी जॉर्ज

Related to this topic: