पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल नोमान महमूद को तुर्किए और सऊदी अरब के साथ त्रिपक्षीय 'मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट' का पहला महासचिव नियुक्त किया गया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सेना के एक पूर्व जनरल को तुर्किए और सऊदी अरब के साथ उसके त्रिपक्षीय मक्का गठबंधन का पहला महासचिव नियुक्त किया गया है। विदेश कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने हुए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते में तीनों में से किसी भी देश के खिलाफ सशस्त्र हमले को तीनों के खिलाफ हमले के रूप में देखे जाने की बात कही गई है।
लेफ्टिनेंट जनरल नोमान महमूद बने पहले महासचिव
विदेश कार्यालय ने कहा, पाकिस्तान सरकार को यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट के पहले महासचिव के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल नोमान महमूद (सेवानिवृत्त) की नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: इलाज के दौरान चार वर्षीय बालिका की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप