प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा अब तक...

अब चीन ने भी भारत- पाक युद्ध रोकवाने का किया दावा

भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही करते रहे हैं। अब चीन भी मैदान में उतर आया है। उसने मध्यस्थता का दावा करके उसका श्रेय लेने की होड़ में शामिल हो गया है।

अब चीन ने भी भारत- पाक युद्ध रोकवाने का किया दावा

Now China also claims to have stopped the Indo-Pak war |

बीजिंग। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही करते रहे हैं। अब चीन भी मैदान में उतर आया है। उसने मध्यस्थता का दावा करके उसका श्रेय लेने की होड़ में शामिल हो गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को एक बड़ा बयान जारी कर दावा किया कि मई में जिन प्रमुख विवादों में चीन ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई, उनमें भारत-पाकिस्तान के बीच का तनाव भी शामिल था। उनका यह दावा भारत सरकार के उस आधिकारिक रुख के बिल्कुल उलट है, जो हमेशा ही किसी भी तीसरे पक्ष के दखल को सिरे से खारिज करता रहा है।

स्थायी शांति स्थापित करने के लिए वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत रुख अपनाने का दावा

अंतरराष्ट्रीय हालात और चीन के विदेशी संबंधों पर बीजिंग में आयोजित एक संगोष्ठी में विदेशमंत्री वांग यी ने कहा कि इस साल दुनिया ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा सीमा पार संघर्ष और स्थानीय युद्ध देखे हैं। भूराजनैतिक उथलपुथल बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि चीन ने स्थायी शांति स्थापित करने के लिए वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत रुख अपनाया।

झूठा क्रेडिट लेने की होड़ में उतरा चीन

इस संबंध में उल्लेखनीय है कि अब तक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर केवल डोनाल्ड ट्रंप ही भारत-पाकिस्तान विवाद सुलझाने का 'श्रेय' लेने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने दर्जनों बार अलग-अलग मंचों से मध्यस्थता कराने की बात कही है। हाल ही में इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात के बाद भी फ्रैंकफर्ट में उन्होंने यही बात दोहराई। लेकिन इसका झूठा क्रेडिट लेने की होड़ में चीन भी उतर आया है।

भारत-पाक सीजफायर की क्या है असलियत?

भारत मध्यस्थता कराने की बात को अब तक खारिज करता रहा है। भारत का साफ कहना है कि मई में ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान की पहल पर दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) की बातचीत में युद्धविराम पर सहमति बनी थी और उसी के बाद हमला रोका गया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/s-jaishankar-arrives-at-the-funeral-of-former-bangladesh-pm-khaleda-zia/103161

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में पहुंचे एस जयशंकर, सौंपा पीएम मोदी का शोक पत्र

Related to this topic: