ओमान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हॉरमूज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से समुद्री परिवहन को सुचारू बनाए रखने पर चर्चा शुरू की है।
मस्कट (ओमान)। ओमान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हॉरमूज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से समुद्री परिवहन को सुचारू बनाए रखने पर चर्चा शुरू की है। मंत्रालय ने 'एक्स' पर जारी एक बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने शनिवार 4 अप्रैल को उप-विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक बैठक की। इसमें दोनों देशों के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।
बैठक में हॉरमूज़ मार्ग से सुरक्षित परिवहन विकल्पों पर विचार
बयान में कहा गया कि चर्चा का केंद्र हॉरमूज़ जलडमरूमुख के जरिए निर्बाध परिवहन सुनिश्चित करने के संभावित विकल्प रहे, जो एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा मार्ग है। इस मार्ग से दुनिया के ऊर्जा शिपमेंट का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। बयान में आगे कहा गया कि ईरान ने 4 अप्रैल को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के उप-मंत्रियों के स्तर पर एक बैठक की। इसमें दोनों पक्षों के विशेषज्ञ उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान क्षेत्रीय परिस्थितियों के बीच हॉरमूज़ जलडमरूमुख के माध्यम से निर्बाध परिवहन सुनिश्चित करने के संभावित विकल्पों पर चर्चा हुई। बयान में कहा गया कि इन प्रस्तावों का आगे अध्ययन किया जाएगा।
अंतिम चरण में नए नौवहन प्रोटोकॉल का मसौदा
इससे पहले, ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने स्पुतनिक के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य में एक नई नौवहन व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से एक मसौदा प्रोटोकॉल तैयार करने के अंतिम चरण में है और एक संयुक्त रूपरेखा के लिए ओमान के साथ चर्चा शुरू करने की योजना बना रहा है। इंटरव्यू के दौरान ग़रीबाबादी ने कहा कि, "इस प्रोटोकॉल का मसौदा फ़िलहाल तैयारी के अंतिम चरण में है। जैसे ही यह तैयार हो जाएगा, हम ओमान के साथ बातचीत शुरू करेंगे ताकि हम एक संयुक्त प्रोटोकॉल का मसौदा तैयार कर सकें।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nitish-kumar-to-take-oath-as-rajya-sabha-mp-on-april-10/154694
नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ