प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

काबुल पर पाक हवाई हमला, 400 मौतें

काबुल पर पाक का हवाई हमला, चार सौ मारे गए

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर पाकिस्तान के हवाई हमले में सोमवार देर रात मरने वालों की संख्या 400 हो गई। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी।

काबुल पर पाक का हवाई हमला चार सौ मारे गए

Kabul Attack |

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर पाकिस्तान के हवाई हमले में सोमवार देर रात मरने वालों की संख्या 400 हो गई। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने अस्पताल पर हमले से इनकार किया है।

नशा मुक्ति अस्पताल को बनाया निशाना

फितरत ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया है कि काबुल में नशा करने वालों का इलाज कर रहे दो हजार बेड के अस्पताल पर पाकिस्तान ने हवाई हमला किया है। इसमें अब तक 400 मौतों की पुष्टि हुई है। अस्पताल के मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।

250 से ज्यादा लोग घायल

इस हमले में अस्पताल की इमारत का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। उन्होंने बताया कि अब तक मरने वालों की संख्या 400 है, जबकि 250 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। खबर लिखे जाने तक बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शव निकालने की कोशिश कर रहे थे।

पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार

इस बीच, पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया है कि किसी अस्पताल को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में सोमवार को किए गए हमलों में किसी भी नागरिक ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा है। पाकिस्तान ने कहा कि उसके निशाने पर सिर्फ आतंकी गुट हैं।

सीमा पर तनाव के बाद बढ़ा टकराव

सोमवार को दोनों पक्षों के बीच सीमा पर भीषण गोलीबारी के बाद यह हवाई हमला किया गया है। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने कहा है कि यह उनके देश की सीमा का उल्लंघन है और इसका जवाब दिया जाएगा।

तीसरे सप्ताह में पहुंचा संघर्ष

दोनों पड़ोसी देशों के बीच चल रही घातक लड़ाई अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है।

पाकिस्तान पर हवाई हमले का जोड़

जेनेवा से खबर है कि अफगानिस्तान में मानवाधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रिपोर्टर रिचर्ड बेन्नेट ने काबूल पर पाकिस्तान के उस हवाई हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है जिसमें 400 लोग मारे गए हैं। उन्होंने अपील की है कि दोनों पक्ष तनाव कम करें और संयम बरतें। उन्होंने नागरिकों और अस्पतालों जैसे नागरिक अवस्थापना की सुरक्षा पर जोर दिया।

यह भी पढ़े: गैस कंपनियां पीएनजी कनेक्शन बढ़ा रही

https://www.primenewsnetwork.in/state/gas-companies-promoting-png-connections/149731

Related to this topic: