प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाक के सरकारी तंत्र ने किए थे हमले

पहलगाम हमले की बरसी पर पाकिस्तान पर फिर उठे सवाल

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पाकिस्तान पर आरोप लगाए गए कि वह आतंकवाद का प्रायोजक है। उसका सरकारी तंत्र उसका समर्थन कर रहा है।

पहलगाम हमले की बरसी पर पाकिस्तान पर फिर उठे सवाल

Pakistan Accused Again on Pahalgam Attack Anniversary |

पेरिस (फ्रांस)। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पाकिस्तान पर आरोप लगाए गए कि वह आतंकवाद का प्रायोजक है। उसका सरकारी तंत्र उसका समर्थन कर रहा है। साथ में अपील की गई है कि वह अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करे। उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए और काफी संख्या में लोग घायल हुए।

बलूच प्रतिनिधि मुनीर मेंगल का तीखा बयान

इस अवसर पर बलूच वॉयस एसोशिएशन और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में बलूच प्रतिनिधि मुनीर मेंगल ने कड़े शब्दों में जारी वक्तव्य में इस हमले की निंदा की और इसे व्यापक क्षेत्रीय मानवाधिकार चिंताओं से जोड़ा। मेंगल ने कहा कि ये हमले पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित और समर्थित थे। उन्होंने कहा ये हमले पाकिस्तान सरकार के तत्वों ने किए थे। इन तत्वों ने मानवाधिकार आयोग की मर्यादाओं और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन किया है।

हमले से दहला पर्यटन स्थल, सुरक्षा पर चिंता बरकरार

पर्यटन केंद्र पहलगाम पर हमले से पूरा क्षेत्र स्तब्ध रह गया था और व्यापक तौर पर उसकी निंदा की गई थी। इस अवसर पर एक बार फिर जम्मू- कश्मीर में पर्यटन पर और लोगों की जान पर लगातार खतरे का उल्लेख किया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/allegations-of-degrees-sold-without-exams-for-16-lakh-in-gwalior/176375

दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर हाई कोर्ट सख्त, स्कूलों को निष्कासन पर तत्काल रोक

Related to this topic: