काबुल/कंधार। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर शुक्रवार को लड़ाई और तेज हो गई। पाकिस्तान ने खुली जंग का ऐलान कर दिया है।
पाक ने अफगानिस्तान के खिलाफ छेड़ी जंग
काबुल, कंधार, और पक्तिया समेत कई इलाकों पर हवाई हमले
पाक का दावा-133 अफगान तालिबान अधिकारी मारे गए
काबुल/कंधार। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर शुक्रवार को लड़ाई और तेज हो गई। पाकिस्तान ने खुली जंग का ऐलान कर दिया है। अपने 'ऑपरेशन गजब लिल हक' के तहत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार, और पक्तिया समेत कई इलाकों पर हवाई हमले किए हैं। अफगान तालिबान ने भी जवाब में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं और दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई पोस्ट पर कब्जा कर लिया है।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने 'एक्स' पर अपने कड़े पोस्ट में खुले युद्ध का ऐलान किया है, साथ में यह भी कहा है कि उसका धीरज टूट गया है। तालिबान के नेतृत्व वाले अफगानिस्तान के प्रशासन ने आतंकवादियों को शरण देना बंद नहीं किया है।
दोनों देशों के बीच ये झड़पें 21 फरवरी 2026 से चल रही हैं, लेकिन अब ये खुली जंग बन चुकी है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव फरवरी में तेजी से बढ़ा है। अब दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं, जिसमें सैनिकों की मौतें और ठिकानों को नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तानी सूचना मंत्री अत्ता उल्लाह तरार ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि 133 अफगान तालिबान अधिकारी मारे गए हैं, 200 से ज्यादा घायल हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 27 अफगान पोस्ट तबाह कर दिए गए और उनपर कब्जा कर लिया गया और दो कोर हेडक्वार्टर, तीन ब्रिगेड हेडक्वार्टर, दो गोला-बारूद डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन हेडक्वार्टर, दो सेक्टर हेडक्वार्टर, 80 से ज्यादा टैंक, आर्टिलरी गन और एपसी नष्ट कर दिए गए।
पाकिस्तान का कहना है कि ये ऑपरेशन जारी है और तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे के अलावा पक्तिका में आज फिर सैन्य अड्डे के नाम पर अफगानिस्तान में विस्थापितों के शिविर पर ड्रोन से हमला किया था, जिसमे 11 लोग घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान के हमले में 55 पाकिस्तानी मारे गए
अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी हमलों के जवाब में उन्होंने हेलमंद और कंधार सीमाओं पर पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। अफगानिस्तान का दावा है कि उन्होंने 55 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं, 13-19 पोस्ट तबाह या कब्जे में ले लिए हैं और उनके सिर्फ 8-9 सैनिक मारे गए हैं जबकि 11 घायल हैं। अफगानिस्तान ने ये भी क्लेम किया कि उन्होंने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है जो उनके एयरस्पेस में घुस आया था। दोनों तरफ से मारे गए लोगों के आंकड़े अलग-अलग हैं, और स्वतंत्र रूप से अभी नहीं हुआ है
अफगनिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आज अफगानिस्तान के पाकिस्तान पर हमले शुरू करने के बाद उनके 8 सैनिक मारे गए और 13 घायल हैं। साथ ही काबुल, कंधार, पक्तिका में सैन्य अड्डों पर हवाई हमले में किसी भी अफगान नागरिक या फिर सैनिक की मौत नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ेंः
रोंगटे खड़ा करने वाली वारदात, महिला की पीट-पीट कर हत्या व बेटी के साथ दरिंदगी
https://www.primenewsnetwork.in/state/horrific-crime-woman-killed-daughter-assaulted/146204