प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

'पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा...', ट्रंप का..

'पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा...', ट्रंप का बयान

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि  हम परीक्षण करेंगे, क्योंकि वो परीक्षण करते हैं और दूसरे भी परीक्षण करते हैं और निश्चित रूप से उत्तर कोरिया परीक्षण कर रहा है...

पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा  ट्रंप का बयान

'पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा...', ट्रंप का बयान |

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि  हम परीक्षण करेंगे, क्योंकि वो परीक्षण करते हैं और दूसरे भी परीक्षण करते हैं और निश्चित रूप से उत्तर कोरिया परीक्षण कर रहा है. पाकिस्तान परीक्षण कर रहा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में परमाणु परीक्षण को लेकर बयान दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, रूस परीक्षण कर रहा है और चीन परीक्षण कर रहा है, लेकिन वो इसके बारे में बात नहीं करते. हम एक खुला समाज हैं. हम अलग हैं. हम इसके बारे में बात करते हैं. हमें इसके बारे में बात करनी ही होगी, अन्यथा आप लोग रिपोर्ट करेंगे. उनके पास ऐसे पत्रकार नहीं हैं, जो इसके बारे में लिखें. 

'अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं होना चाहिए, जो परीक्षणों से परहेज करे'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे पास किसी भी अन्य देश से ज्यादा परमाणु हथियार हैं और मुझे लगता है कि हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में कुछ करना चाहिए. मैंने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दोनों के साथ इस पर चर्चा की है. हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं. रूस के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं और चीन के पास भी बहुत सारे होंगे. अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं होना चाहिए, जो परीक्षणों से परहेज करे.

इन देशों के पास परमाणु हथियार हैं. इसमें रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल, उत्तर कोरिया शामिल है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-youth-are-tired-of-taking-exams-this-government-makes-them-conduct-the-pape/96388

 

Related to this topic: