पाकिस्तान के इस शहर में रविवार को सिंध संस्कृति दिवस रैली के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए और भारी बवाल हुआ। लोगों ने रैली पर पथराव किया और झड़प के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
सिंध संस्कृति रैली में बवाल, 45 गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी घायल
दो गुटों की भिड़ंत से बिगड़े हालात
कराची। पाकिस्तान के प्रमुख शहर में कराची में रविवार को सिंध संस्कृति दिवस रैली के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए और भारी बवाल हुआ। लोगों ने रैली पर पथराव किया और झड़प के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इसमें पांच पुलिस घायल हो गए। उधर, पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, रैली में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब रैली को प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने को कहा। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सैयद असद रजा ने हंगामा होने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान टकराव उस समय शुरू हुआ, जब भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल कर भीड़ को तीतर-बीतर किया। अब स्थिति नियंत्रण में है और रेड जोन पहले की तरह बंद ही रहेगा। यात्रियों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने रैली को कराची प्रेस क्लब की ओर जाने से पहले लाइंस एरिया से सदर की ओर जाने की सलाह दी थी, लेकिन वे नहीं माने।
डीआईजी रजा ने बताया कि रैली में शामिल लोग जिन्ना ब्रिज से मुख्य शरिया फैसला होते हुए जाना चाहते थे। जबरन रोके जाने पर लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस तरह सड़क मार्ग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा और गिरफ्तारियों में बदल गया। अब शरिया फैसल के रास्ते कराची प्रेस क्लब की ओर जाने से पहले कई जुलूस वहां जमा होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ेंः
चीनियों ने जापानी लड़ाकू विमानों का रडार किया लॉक, चीन ने कहा- प्रशिक्षण में जापानियों ने दखल दी
https://www.primenewsnetwork.in/world/the-chinese-achieved-radar-lock-on-japanese-fighter-jets/100289