पाकिस्तान के 21 वर्षीय युवक मुहम्मद शहवेज खान कबूल किया कि उसने न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में यहूदी सेंटर में समूह पर गोलीबारी का प्रयास का प्रयास किया था।
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। पाकिस्तान के 21 वर्षीय युवक मुहम्मद शहवेज खान (शहजेब जादूं के नाम से भी जाना जाता है) ने बुधवार (स्थानीय समय) को कबूल किया कि उसने न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में यहूदी सेंटर में समूह पर गोलीबारी का प्रयास का प्रयास किया था। न्याय विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घोषणा की है कि कनाडा में रहने वाले इस पाकिस्तानी युवक ने स्वीकार किया है कि उसने गोलीबारी की साजिश की थी। उसे लग रहा था कि यह 9/11 के बाद से अमेरिका की धरती पर सबसे घातक हमला होगा।
न्यायालय में ठहराया दोषी, 12 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा
मुहम्मद शहजेब खान को अमेरिकी डिस्ट्रिक जज के समक्ष दोषी करार दिया गया। उसे 12 अगस्त 2026 को सजा सुनाई जाएगी। खान ने न्यूयॉर्क सिटी में स्थित यहूदी केंद्र पर सामूहिक तौर पर गोलीबारी की साजिश रची थी। यह साजिश 7 अक्टूबर को रची गई थी। उस दिन हमास के हमले की बरसी थी। उसकी साजिश अधिक से अधिक यहूदियों की हत्या करनी थी। खान ने घोषित किया था कि हमले के लिए न्यूयॉर्क सबसे उपयुक्त जगह है। राष्ट्रीय सुरक्षा डिवीजन ने खान जैसे आतंकवादी को अमेरिकी कानून के तहत दोषी ठहराने के लिए अथक प्रयास किया था।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/jd-vance-denies-lebanons-role-in-us-iran-ceasefire/155942
जेडी वेंस ने शहबाज शरीफ के दावों को नकारा, कहा- युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं