प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

पेंटागन समझौते के बाद ChatGPT संकट में

अमेरिका में पेंटागन के साथ समझौते के बाद ChatGPT संकट में

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया भर में तेजी से पांव पसार रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल एंथ्रोपिक (Anthropic) का उपयोग बंद करने का आदेश दिया है।

अमेरिका में पेंटागन के साथ समझौते के बाद  chatgpt  संकट में

Department of Defense |

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया भर में तेजी से पांव पसार रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल एंथ्रोपिक (Anthropic) का उपयोग बंद करने का आदेश दिया  है। यह आदेश एंथ्रोपिक द्वारा द्वारा रक्षा मंत्रालय के साथ अपनी प्रणाली के उपयोग को लेकर समझौता करने में विफल रहने के बाद दिया गया है। इस बीच एक अन्य एआई "OpenAI" के अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) नियमों को मानने के फैसले के बाद "ChatGPT" को लेकर यूजर्स की नाराजगी साफ दिखने लगी है और "ChatGPT" ऐप को अनइंस्टॉल करने की दर में जबरदस्त उछाल आया है।

ChatGPT-पेंटागन डील से विवाद बढ़ा

एंथ्रोपिक अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) के नियमों को नहीं मानने के कारण संकट में है तो दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI मॉडल ChatGPT अमेरिकी DoD के साथ साझेदारी कर एक नए विवाद में घिर गई है। इस डील के बाद अमेरिका में कुछ यूजर्स ChatGPT से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ Anthropic के Claude जैसे दूसरे AI टूल्स की ओर रुख कर रहे हैं।इतना ही नहीं, ChatGPT के मोबाइल ऐप को अनइंस्टॉल करने वालों की संख्या में भी तेज उछाल देखने को मिला है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी संघीय एजेंसियों को स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक की एआई तकनीक का उपयोग बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश कंपनी द्वारा रक्षा मंत्रालय के साथ अपनी प्रणाली के उपयोग को लेकर समझौता करने में विफल रहने के बाद दिया गया है। पेंटागन के साथ अनुबंध करने वाली इस कंपनी ने अपने एआई सिस्टम पर कुछ प्रतिबंध लगाने की माँग की है, ताकि एआई का इस्तेमाल लोगों की व्यापक निगरानी या पूर्णतः स्वायत्त हथियारों के लिए न हो सके। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने माँग की है कि इस तकनीक को सभी उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए।

ट्रम्प ने एंथ्रोपिक एआई पर लगाया बैन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Anthropic ने रक्षा विभाग के साथ कुछ शर्तों पर असहमति जताई थी और साफ किया था कि उसकी तकनीक का इस्तेमाल मास सर्विलांस या ऑटोनोमस हथियारों में नहीं होना चाहिए। इसके बाद OpenAI की आगे बढ़ी डील ने चर्चा को और तीखा कर दिया। ट्रम्प ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका कभी भी किसी "कट्टर वामपंथी, जागरूक कंपनी को यह तय करने की अनुमति नहीं देगा कि हमारी महान सेना कैसे लड़ेगी।" उन्होंने कहा, "हम उन्हें नहीं चाहते हैं, और उनके साथ फिर कभी व्यापार नहीं करेंगे।" उन्होंने संकेत दिया कि वे प्रत्येक संघीय एजेंसी को एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग तुरंत बंद करने का निर्देश देंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे एंथ्रोपिक को झुकाने के लिए राष्ट्रपति पद की पूरी शक्ति का उपयोग करेंगे, और यदि कंपनी उनके द्वारा निर्धारित 6 महीने की अवधि के दौरान सहयोग नहीं करती तो इसके गंभीर दीवानी एवं आपराधिक परिणाम होंगे। इस बीच OpenAI के अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) नियमों को मानने के फैसले के बाद "ChatGPT" को लेकर यूजर्स की नाराजगी साफ दिखने लगी है। अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय कार्यकारी शाखा का प्रमुख हिस्सा है, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य बलों और रक्षा नीतियों के लिए जिम्मेदार है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में "ChatGPT" ऐप को अनइंस्टॉल करने की दर में जबरदस्त उछाल आया है। यह आंकड़ा करीब 295% तक पहुंच गया है।

OpenAI ने रक्षा निगरानी पर सफाई दी

OpenAI के CEO Sam Altman ने लंबी पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया कि रक्षा विभाग के साथ एग्रीमेंट में खास शर्तें जोड़ी गई हैं, ताकि कंपनी के AI सिस्टम का इस्तेमाल अमेरिकी नागरिकों की निगरानी के लिए न हो। Altman के मुताबिक -  AI का उपयोग जानबूझकर डोमेस्टिक सर्विलांस के लिए नहीं किया जाएगा। सभी काम अमेरिकी संविधान, Fourth Amendment और FISA जैसे कानूनों के दायरे में होंगे। यदि कोई असंवैधानिक आदेश दिया जाता है तो कंपनी उसका पालन नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सर्वोपरि है और दुनिया की दिशा तय करना किसी निजी कंपनी का काम नहीं होना चाहिए। OpenAI के Pentagon के साथ साझेदारी की खबर फैलने के साथ ही अमेरिका में सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या AI तकनीक अब युद्ध और रक्षा अभियानों का हिस्सा बनने जा रही है। कुछ यूजर्स का तर्क है कि AI कंपनियों को सैन्य संस्थानों से दूरी रखनी चाहिए, जबकि समर्थक कहते हैं कि यदि तकनीक का उपयोग होना ही है तो उसे नियंत्रित और पारदर्शी ढंग से सरकार के साथ मिलकर किया जाना बेहतर है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल्स में एक ही दिन में करीब 295% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।आम तौर पर यह आंकड़ा रोजाना करीब 9% के आसपास रहता है। इसलिए यह उछाल OpenAI की मार्केट पकड़ के लिए चिंता की बात माना जा रहा है।

Claude AI डाउनलोड में तेजी, ChatGPT गिरा

वहीं दूसरी तरफ, Anthropic के AI मॉडल Claude के मोबाइल ऐप की डाउनलोडिंग में तेजी आई है।Similarweb के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में Claude के डाउनलोड जनवरी के मुकाबले लगभग 20 गुना तक बढ़ गए। हालांकि, रिपोर्ट यह भी साफ करती है कि इस पूरी बढ़त को सिर्फ राजनीतिक विवाद से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। इस बहस ने तब जोर पकड़ा जब OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग (Department of Defense) के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, ChatGPT मोबाइल ऐप के डाउनलोड्स में तेज गिरावट देखने को मिली। कई आलोचकों का मानना है कि आम इस्तेमाल के लिए बनाए गए AI टूल्स को सैन्य सिस्टम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। खासकर तब, जब इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निगरानी, खुफिया विश्लेषण या ऑपरेशनल प्लानिंग जैसे संवेदनशील कामों में हो सकता हो। इसी वजह से कुछ लोगों ने "ChatGPT" के बहिष्कार की अपील तक कर दी और यूजर्स से कहा कि वे दूसरे प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख करें. इन ऑप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा Anthropic के Claude AI की हो रही है। यह खुद को जनरेटिव AI की दुनिया में एक सेफ्टी-फोकस्ड और भरोसेमंद ऑप्शन के तौर पर पेश कर रहा है।

यह भी पढ़े: दक्षिणी लेबनान और बेरूत में इजराइल-हिज़्बुल्लाह...

https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-strikes-hezbollah-strongholds-in-lebanon-amid-rising-regional-tensions/146887

Related to this topic: