प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी ने तारिक को दी बधाई...

PM मोदी ने तारिक को दी बधाई, बीएनपी ने किया धन्यवाद ज्ञापन

Bangladesh : बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने संसदीय चुनावों में जीत पर बधाई देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है...

pm मोदी ने तारिक को दी बधाई बीएनपी ने किया धन्यवाद ज्ञापन

PM मोदी ने तारिक को दी बधाई, बीएनपी ने किया धन्यवाद ज्ञापन |

Bangladesh : बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने संसदीय चुनावों में जीत पर बधाई देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। गुरुवार 12 फरवरी को हुए राष्ट्रीय चुनाव में बीएनपी को बड़ी जीत मिली है। तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी ने 200 से अधिक सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया है।

इसके साथ ही तारिक रहमान के देश का अगला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बीएनपी की जीत पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक संदेश में लिखा, बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को अहम जीत दिलाने के लिए मैं मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। उधर, बीएनपी ने भारतीय प्रधानमंत्री के इस कदम का स्वागत किया है।

पार्टी की चुनाव मामलों की कोऑर्डिनेशन कमेटी के चीफ नजरुल इस्लाम खान ने कहा, हम अपनी पार्टी की तरफ से उन्हें (पीएम मोदी) धन्यवाद देते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में इन दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध मजबूत होंगे। बीएनपी नेता ने आगे कहा कि यह अच्छी बात है कि एक लोकतांत्रिक देश को लोगों के फैसले को स्वीकार करना चाहिए और पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसा किया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indore-khandwa-rail-18-tunnels-planned/140688

Related to this topic: