प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मोदी-अल्बानीज़ की द्विपक्षीय वार्ता

मेलबर्न में पीएम मोदी और अल्बानीज़ की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा सहयोग पर चर्चा

मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।

मेलबर्न में पीएम मोदी और अल्बानीज़ की अहम मुलाकात व्यापार-रक्षा सहयोग पर चर्चा

pm modi meets australian pm lbanese in melbourne |

मेलबर्न,(ऑस्ट्रेलिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापार, रक्षा, निवेश तथा उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली कई आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

गीत 'मां तुझे सलाम' की खास प्रस्तुति

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत 'मां तुझे सलाम' रहा। इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि संगीत दोनों देशों के लोगों को जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रस्तुति वंदे मातरम की वैश्विक लोकप्रियता को भी दर्शाती है, खासकर ऐसे समय में जब इसकी 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

डिडगेरिडू और तबले की संयुक्त प्रस्तुति

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक वाद्य डिडगेरिडू और भारत के तबले की संयुक्त प्रस्तुति का भी आनंद लिया। डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और तबला वादक डॉ. सैम इवांस द्वारा प्रस्तुत इस संगीतमय संगम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का सुंदर प्रतीक है। उन्होंने कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी संगीत परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की भी सराहना की।

कथक नृत्य की भी हुई प्रस्तुति

सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति भी देखी और कलाकारों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की बढ़ती लोकप्रियता बेहद उत्साहजनक है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा, कौशल विकास, लोगों के बीच संपर्क तथा खेल एवं खेल विज्ञान के क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तारित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगेः मोदी

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार, खेल और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को नई गति प्रदान करेगी। ऑस्ट्रेलिया यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड रवाना होंगे। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश का लॉरेंस और गोल्डी पर लगा आरोप, 24 लोग गिरफ्तार

Related to this topic: