अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन ने सोमवार को ‘ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट’ नामक एक बिल पेश किया।
वाशिंगटन। अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन ने सोमवार को ‘ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट’ नामक एक बिल पेश किया। इसका उद्देश्य अमेरिकी सरकार को ग्रीनलैंड को अपने कब्जे में लेकर इसे अमेरिका का राज्य बनाने का कानूनी अधिकार देना है।
सांसद रैंडी फाइन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बिल के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि यह कदम रूस-चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए बहुत जरूरी है। इसके बाद संसद को राज्य बनने के लिए जरूरी सुधारों की पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बिल पास होने पर मिल जाएगा ग्रीनलैंड को 51वां राज्य बनाने का अधिकार
अगर बिल पास हुआ तो अमेरिका को ग्रीनलैंड को अपना 51वां राज्य बनाने का अधिकार मिल जाएगा। हालांकि, यह बिल अभी सिर्फ पेश हुआ है। इसे हाउस और सीनेट दोनों में पास होना है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत मुश्किल से पास होगा, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। ग्रीनलैंड पर पिछले 300 सालों से ज्यादा समय से डेनमार्क का नियंत्रण है।
अमेरिका की रक्षा के लिए जरूरी: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि ग्रीनलैंड अमेरिकी रक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि अमेरिका को ग्रीनलैंड की जरूरत है और वे इस दिशा में कदम उठा रहे हैं, चाहे दूसरे देश इसे पसंद करें या नहीं। ट्रम्प प्रशासन ने ग्रीनलैंड के लोगों को अमेरिका में शामिल होने के लिए पैसे देने जैसे तरीकों पर भी चर्चा की है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अधिकारियों ने ट्रम्प के इस तरीके की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे असम्मानजनक बताया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/12314-girls-went-missing-in-mp-in-2025-police-recovered-13774/104765
प्रदेश में वर्ष 2025 में 12,314 लड़कियाँ लापता, पुलिस ने 13,774 को किया बरामद