प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलूचिस्तान में बढ़ती अराजकता के खिलाफ विरोध..

बलूचिस्तान में बढ़ती अराजकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

Quetta : क्वेटा। बलूचिस्तान के केच जिले के निवासियों में भय का माहौल गहराता जा रहा है।

बलूचिस्तान में बढ़ती अराजकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

बलूचिस्तान में बढ़ती अराजकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज |

Quetta : क्वेटा। बलूचिस्तान के केच जिले के निवासियों में भय का माहौल गहराता जा रहा है। इसकी वजह है, फिरौती के लिए अपहरण, आपराधिक गतिविधियां, बड़े पैमाने पर कानून-व्यवस्था का चौपट होना है। इस कारण राजनीतिक दलों, व्यापारिक संस्थाओं और आम नागरिक संगठनों को मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन तेज करना पड़ रहा है और संस्थाओं को बंद करना पड़ रहा है। 

'बलूचिस्तान पोस्ट' की खबर के अनुसार, सुरक्षा की स्थिति में चिंताजनक गिरावट के कारण स्थानीय लोगों को काफी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच पांच जनवरी को केच में सभी पार्टियों, व्यापार संघ और विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध में रैली निकाली पूरी तरह शटडाउन रखा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-targeted-pm-modi-understand-the-difference-sir/103989

Related to this topic: