प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान के मौजूदा शासन के अंत की शुरुआत: पहलवी

ईरान में बड़े बदलाव की आहट: क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने खामेनेई के अंत को बताया नई शुरुआत

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत को मौजूदा शासन के अंत की शुरुआत बताया है।

ईरान में बड़े बदलाव की आहट क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने खामेनेई के अंत को बताया नई शुरुआत

फाइल फोटो |

वाशिंगटन। ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत को मौजूदा शासन के अंत की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से ईरानियों को अपने देश पर दावे का रास्ता साफ होगा। फॉक्स न्यूज' को दिए इंटरव्यू में पहलवी ने ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को 'गेम चेंजर' बताया। उन्होंने कहा कि, "अधिकतर ईरानियों ने अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन किया है, चाहे वे देश के अंदर रह रहे हैं या विदेशों में।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया धन्यवाद

'द वाशिंगटन पोस्ट' में लिखे अपने लेख और 'फॉक्स न्यूज' को दिए इंटरव्यू में पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के हमलों के आदेश से ईरान के अंदर ताकत का संतुलन बदल गया है। उन्होंने लिखा, 'मिस्टर प्रेसिडेंट: धन्यवाद. आपके शब्दों ने ईरान के लोगों को ताकत दी है और मुझे यकीन है कि वे इस मौके का सामना करेंगे।' 'फॉक्स न्यूज' के इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि यही वह बड़ा बदलाव है जिसका हम इंतजार कर रहे थे।'

IRGC अमेरिकी नागरिकों और सैनिकों की मौत के जिम्मेदार

क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने यह भी कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कई अमेरिकी नागरिकों और सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार है, जिनमें कम से कम 603 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। पहलवी ने कहा कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें लाखों ईरानियों का समर्थन है।

नया संविधान बनेगा, स्वतंत्र चुनाव होंगे

पहलवी ने कहा कि उनका लक्ष्य एक मजबूत और स्थिर बदलाव लाना है ताकि देश में अराजकता न हो। उन्होंने “ईरान प्रॉस्पर्टी प्रोजेक्ट” नाम की योजना का जिक्र किया और कहा कि पहले 100 दिन बहुत महत्वपूर्ण होंगे, ताकि देश को स्थिर किया जा सके। उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत कोई संस्थान खत्म नहीं होगा, सत्ता खाली नहीं रहेगी और देश में अराजकता नहीं होगी। पहलवी ने कहा कि आगे की प्रक्रिया साफ होगी: पहले नया संविधान बनाया जाएगा, फिर जनमत-संग्रह कराया जाएगा और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय निगरानी में स्वतंत्र चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-strikes-hezbollah-strongholds-in-lebanon-amid-rising-regional-tensions/146887

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का बड़ा हमला, 31 की मौत व 149 घायल

Related to this topic: