प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलूचिस्तान में कई जिलों में रोड ब्लॉक...

बलूचिस्तान में कई जिलों में रोड ब्लॉक, लेवी चौकी में आग लगाई

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने कहा है कि शुक्रवार को उसके लड़कों ने मस्तंग, बरखान और कलाट जिलों में...

बलूचिस्तान में कई जिलों में रोड ब्लॉक लेवी चौकी में आग लगाई

बलूचिस्तान में कई जिलों में रोड ब्लॉक, लेवी चौकी में आग लगाई |

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने कहा है कि शुक्रवार को उसके लड़कों ने मस्तंग, बरखान और कलाट जिलों में हाईवे पर रास्ता रोका और चेकप्वाइंट्स पर कब्जा कर लिया. 'बलूचिस्तान पोस्ट' ने यह रिपोर्ट दी है. बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर ग्वाह्रम बलूच ने कहा कि 19 मार्च को संगठन के लड़ाकों ने मस्तंग में शेख वसिल में क्वेटा-तफ्तन हाईवे पर यातायात रोक दिया.

वहां कल देर रात तक यातायात ठप रहा. वाहनों को कड़ी जांच के बाद जाने दिया गया. बीएलएफ के प्रवक्ता ने दावा किया कि एक लेवी चेक प्वाइंट पर कब्जा कर लिया गया और स्टाफ को बंदी बनाकर चेक प्वाइंट में आग लगा दी गई, जिन लोगों को बंदी बनाया गया था, उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि बलूचिस्तान पर कब्जा करने वालों का औजार न बनें.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-approves-modified-udan-28840-crore-for-10-years/151693

Related to this topic: