प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक बार फिर अमेरिका - रूस आमने - सामने..

एक बार फिर अमेरिका - रूस आमने सामने, रूस ने पनडुब्बी और सैन्य साजो सामान भेजा

Submarine : एक खाली टैंकर को लेकर अमेरिका और रूस एक बार फिर आमने-सामने हैं। रूस ने अपने टैंकर को वापस लाने के लिए पनडुब्बी और..

एक बार फिर अमेरिका - रूस आमने सामने रूस ने पनडुब्बी और सैन्य साजो सामान भेजा

एक बार फिर अमेरिका - रूस आमने सामने |

Submarine : एक खाली टैंकर को लेकर अमेरिका और रूस एक बार फिर आमने-सामने हैं। रूस ने अपने टैंकर को वापस लाने के लिए पनडुब्बी और अन्य नौसैनिक सामान भेजा है। इस टैंकर को पहले 'बेला 1' के नाम से जाना जाता था। 'वाल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार 'बेला 1' वेनेजुएला के पास एक पखवारे से प्रतिबंधित तेल टैंकरों के लिए बने अमेरिकी अवरोध पर हमला करने का प्रयास कर रहा था। यह जहाज वेनेजुएला में पहुंचकर तेल लोड नहीं कर पाया। जहाज पूरी तरह से खाली है, फिर भी अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने दुनिया भर में अवैध तेल ले जाने वाले टैंकरों के बेड़े पर कार्रवाई करने के प्रयास में अटलांटिक में उसका पीछा कर रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों से हाथापाई!

खबर है कि जहाज के चालक दल ने दिसंबर की शुरुआत में अमेरिकी कानून एजेंसियों के साथ हाथापाई भी की। बताया जा रहा कि दिसंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने जबरन जहाज पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन चालक दल उनसे उलझकर अटलांटिक की ओर बढ़ गए। रूस इस वक्त अपने तेल को दुनिया भर में ले जाने वाले टैंकरों पर अमेरिकी कब्जे से चिंतित है। सरकारी न्यूज एजेंसी 'रिया' के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह टैंकर के आसपास की स्थिति पर चिंता के साथ नजर रख रहा है।

अमेरिकी सेना ने कहा

इस बीच, अमेरिकी सेना की दक्षिणी कमान ने मंगलवार को  'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा कि वह क्षेत्र में प्रतिबंधित जहाजों के खिलाफ खड़े होने के लिए तैयार है। जहां हमें गड़बड़ दिखेगा, हम तुरंत वहां पहुंचेंगे।
उधर, अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पूर्वी अटलांटिक में रूसी जहाज का पीछा करना जारी रखा है, जहां अब यह आइसलैंड से लगभग 300 मील दक्षिण में उत्तरी सागर की ओर जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-targeted-pm-modi-understand-the-difference-sir/103989

Related to this topic: