प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलूचिस्तान में सुरक्षा अभियान, 16 चरमपंथी ढेर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा अभियानों में 16 चरमपंथी ढेर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को चलाए गए कई सुरक्षा अभियानों में 16 चरमपंथी मारे गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा अभियानों में 16 चरमपंथी ढेर

Security Ops in Balochistan Kill 16 Militants |

कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को चलाए गए कई सुरक्षा अभियानों में 16 चरमपंथी मारे गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 'रेडियो पाकिस्तान' की खबर के अनुसार, ये अभियान बुधवार को मस्तुंग, तुरबत और क्वेटा जिलों में चलाए गए। खबर में बताया गया कि मस्तुंग की कनक घाटी में सुरक्षा चौकी पर हमला करने का प्रयास कर रहे नौ चरमपंथियों को मार गिराया गया। सरकारी मीडिया ने बताया कि उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। भीषण गोलीबारी में सुरक्षाबल का एक जवान भी घायल हो गया।

तुरबत में दो चरमपंथी ढेर

तुरबत जिले के जोसक इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने दो चरमपंथियों को ढेर कर दिया। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, पुलिस ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित अघबर्ग पुलिस थाने पर हुए हमले को भी नाकाम कर दिया और पांच चरमपंथियों को मार गिराया। खबर में बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार चरमपंथियों ने बुधवार तड़के पुलिस थाने को निशाना बनाया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

टीटीपी से जुड़े होने का दावा

हमले में शामिल चरमपंथी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के थे और उनके पास से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की हत्या

एक अन्य घटना में, बलूचिस्तान के नुश्की जिले में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। फिलहाल किसी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने की शी जिनपिंग के स्वागत समारोह की सराहना

Related to this topic: