प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम सांचेज़ संघ के सामने लाएंगे यह प्रस्ताव

स्पेन ने यूरोपीय यूनियन से कहा- इजरायल से संबंध तोड़े

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने यूरोपीय यूनियन से आह्वान किया है कि वह इजरायल के साथ हुए एसोसिएशन एग्रीमेंट तोड़ लें।

स्पेन ने यूरोपीय यूनियन से कहा- इजरायल से संबंध तोड़े

Spain Urges EU to Cut Israel Pact, Tensions Rise |

हुएल्वा (स्पेन)। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने यूरोपीय यूनियन से आह्वान किया है कि वह इजरायल के साथ हुए एसोसिएशन एग्रीमेंट तोड़ लें। उनका कहना है कि यह ब्लॉक ऐसी सरकार से संबंधों का निर्वाह नहीं कर सकता जो उसके बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

गाजा और लेबनान हमलों को लेकर स्पेन की कड़ी आलोचना

सांचेज़ ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा है कि अब समय आ गया है जब यूरोपीय यूनियन को इजरायल के साथ एसोसिएशन एग्रीमेंट तोड़ लेना चाहिए। हम इजरायल की जनता के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वहां की सरकार अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करती है। स्पेन ने गाजा संघर्ष और पड़ोसी लेबनान पर इजरायल के हमलों को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार की आलोचना की है।

ईयू के सामने प्रस्ताव रखने की तैयारी, सांचेज़ का बड़ा बयान

स्पेन की सरकार मंगलवार को यूरोपीय संघ के समक्ष एक प्रस्ताव पेश करेगी कि यूरोपीय संघ इजरायल के साथ अपने सहयोग समझौते को तोड़ दे। सांचेज़ ने यह बात अंडालूसिया में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आरोप लगाया कि इज़राइल 'अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है' और इसलिए 'यूरोपीय संघ का भागीदार नहीं हो सकता।'

इजरायल का पलटवार, स्पेन पर पाखंड का आरोप

उधर, इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने स्पेनिश भाषा में एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जवाब देते हुए कहा कि उनका देश 'तानाशाही शासनों से संबंध रखने वाले किसी व्यक्ति के पाखंडी उपदेशों को स्वीकार नहीं करेगा' और उन्होंने पूर्व नेता निकोलस मादुरो के नेतृत्व वाले तुर्की और वेनेजुएला का उदाहरण दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/alleged-fake-encounters-in-balochistan-spark-protests/175735

बलोचिस्तान में कथित फर्जी मुठभेड़, सुरक्षा बलों पर लापता युवाओं की हत्या के आरोप

Related to this topic: